Site icon अग्नि आलोक

देवास नाके पर जाम खुलवाने जा रहे आरक्षक को डंपर ने मारी टक्कर…मौके पर दर्दनाक मौत

Share

इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में यातायात जाम खुलवाने के लिए जा रहे आरक्षक को तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से चपेट में ले लिया। डंपर आरक्षक को 25 फीट तक घसीट ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।आरक्षक देवास नाके पर ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान वायरलेस सेट पर चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे पर जाम खुलवाने के निर्देश अधिकारियों से मिले थे। वह मौके पर साथी के साथ जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

डंपर चालक मौके से फरार

अजय मूल रूप से शिवपुरी का रहने वाला था। यहां किराए के कमरे में रहता था। दिसंबर 2022 में उसने ज्वाइन किया था। फरवरी माह में उसकी सगाई हुई थी।

Exit mobile version