*महापौर ने कहा प्रतिमा के लिए भी कर रहे हैं, विचार शीघ्र निर्णय लिया जाएगा*
— कोली/कोरी समाज 28 साल से वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा लगाने एवं चौराहे का नामकरण करने की मांग कर रहा था
इन्दौर । स्वतंत्रता संग्राम की अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा लगाने तथा चौराहे का नामकरण करने की मांग अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ एवं कोली/कोरी समाज द्वारा 28 साल से की जा रही थी, इस मांग पर महापौर पुष्यमित्र ने आज अन्नपूर्णा रोड़ पर नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दरगाह चौराहे का नामकरण वीरांगना झलकारी बाई के नाम पर करने की घोषणा की।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के वार्ड 72 में आज मध्य प्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री सिलावट, सांसद शंकर लालवानी एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं पार्षद योगेश गेंदर एवं भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की मौजूदगी में अन्नपूर्णा रोड़ स्थित दरगाह चौराहे पर मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण किया इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अखिल भारतीय अभिनंदन झलकारी महासंघ एवं कोली/कोरी समाज द्वारा विगत 28 साल से झलकारी बाई की प्रतिमा लगाने तथा अन्नपूर्णा स्थित दरगाह चौराहे का नामकरण वीरांगना झलकारी बाई के नाम पर करने की मांग की जा रही थी, जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए महापौर श्री भार्गव ने दरगाह चौराहे का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम की अमर नाईक वीरांगना झलकारी बाई के नाम पर करने की घोषणा की।
इस अवसर पर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली, महावर विचार मंच के संयोजक नंदराम मेहर एवं महासंघ के कोषाध्यक्ष प्रहलाद टाटवाल द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों को कोली/कोरी समाज के 14 संगठनों के अनुसंधान पत्र की एक ज्ञापन फाइल भी भेंट की इस पर महापौर में कहा कि प्रतिमा लगाने के मांग पर भी गौर किया जा रहा है और शीघ्र ही इस पर निर्णय लेकर प्रतिमा भी लगाने की घोषणा की जावेगी।
इस अवसर पर महावर कोली समाज के दिलीप खंडेलवाल, सुनील अस्टोलिया, सुनील सहगल, रवि कर्नल मेहर, आदित्य मेहर, गजेंद्र महावर, अनिल सुखाड़िया सहित बड़ी संख्या में कोली/कोरी समाज के समाज बंधु मौजूद थे महापौर की घोषणा के पश्चात अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली ने महापौर और पुष्यमित्र भार्गव, मध्य प्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, वार्ड 72 के पार्षद योगेश केंद्र का आभार व्यक्त किया है