- समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम से पटना तक चलेगी पदयात्रा, 10 जुलाई को जेपी आवास पर होगा समापन
पटना / समस्तीपुर। सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) एवं कई अन्य सामाजिक संगठनों (जन विकास शक्ति संगठन, जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय, जन जागरण शक्ति संगठन, कोशी नवनिर्माण मंच आदि) के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 6 जुलाई 2025 से 10 जुलाई 2025 तक “शिक्षा अधिकार पदयात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। इस पदयात्रा का नेतृत्व देश के ख्यातिप्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता एवं सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाण्डेय करेंगे, जिन्हें सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित रेमन मैग्सेसे पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।
पदयात्रा की शुरुआत 6 जुलाई को समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम में स्थित स्वर्गीय जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा से की जाएगी। यह यात्रा समस्तीपुर से पटना तक लगभग 120 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 10 जुलाई को लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के कदमकुआं स्थित आवास पर समाप्त होगी।
इस पदयात्रा का उद्देश्य आम नागरिकों में समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अधिकार को लेकर जन-जागरण फैलाना है। यात्रा के दौरान दर्जनों स्थानों पर सभाएं, संवाद एवं जनचर्चाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें आम जन, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं छात्र-युवा भाग लेंगे।
डॉ. संदीप पांडे ने बताया कि भारत में आज भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एक वर्ग विशेष तक ही सीमित है। सरकारी स्कूलों की हालत चिंताजनक है, वहीं निजी स्कूलों की फीस गरीब व मध्यम वर्ग के लिए बोझ बन चुकी है। यह पदयात्रा शिक्षा के क्षेत्र में समानता और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक पहल है।
6 जुलाई का कार्यक्रम विवरण :
सुबह 8 से 9.30 बजे : त्रिमूर्ति भवन, डिग्री कॉलेज, कर्पूरी ग्राम में माल्यार्पण एवं सभा के बाद पदयात्रा प्रारम्भ
दोपहर : ताजपुर स्थित गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद सभा
रात्रि विश्राम : पोठिया / बहुआरा
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
पदयात्रा समिति
मो.: 7544066844 / 9973936658 / 9934588387 / 7544066844 / 9942318860
आलोक कुमार
मीडिया प्रभारी, सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) एवं
सदस्य, शिक्षा अधिकार पदयात्रा आयोजन समिति
मोबाइल : 9955024303 / 9942318860

