अग्नि आलोक

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाए जाने की कोशिश होना चाहिए, सहायता के बजाय ग्रामीण जन सक्षम बनें-मोघे

Share

महिलाओं को शराबबंदी के लिए भी अभियान चलाना चाहिए- रामबाबू अग्रवाल* 

*बालाजी सेवा संस्थान और द्वारा आदिवासी अंचल में कंबल वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न* 

 *इंदौर । इंदौर जिले के मानपुर अंचल के  तेजगढ़ गांव में आज एक सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के नेता कृष्ण मुरारी मौघे थे। जबकि अध्यक्षता मारूतिनंदन बालाजी सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल ने की ।*

 बालाजी सेवा संस्थान और कांसेप्ट सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण अंचल की डेढ़ सौ से ज्यादा महिलाएं और ग्रामीण जन उपस्थित थे। बालाजी सेवा संस्थान की ओर से सभी महिलाओं को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए।

 इस अवसर पर संबोधित करते हुए पूर्व सांसद कृष्ण मुरारी मोघे ने कहा कि आप अच्छे बनेंगे तो आपकी संतान भी संस्कारवान बनेगी। सेवाभावी संस्थाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने की कोशिश करना चाहिए ताकि सहायता के बजाय ग्रामीण जन सक्षम बन सके। इस अवसर पर मारुति नंदन बालाजी सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल ने महिलाओं को आव्हान किया कि वे शराब के खिलाफ गोल्बंद हो और शराबबंदी के लिए अभियान चलाए। क्योंकि शराब पूरे परिवार को बर्बाद करती है ।इस अभियान में राम बाबू  अग्रवाल ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया मोघे जी ने फरवरी महीने में ग्रामीण क्षेत्र में बड़ा स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का भी सुझाव दिया । इस अवसर पर कांसेप्ट सोसाइटी की अध्यक्ष हेमल कामत ने संस्था की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 15 साल से इस आदिवासी अंचल में उनकी संस्था सक्रियता से काम कर रही है ।जिस के अच्छे नतीजे मिले हैं।

 कार्यक्रम में रामस्वरूप मंत्री, वीर जी छाबड़ा, कामरेड गजानन नीमगांवकर ,रत्नेश अग्रवाल, मोहन वसुनिया, पुंजा लाल निनामा, राज कपूर वर्मा, कमल गोठवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। इस अवसर पर 100 से अधिक आदिवासी महिलाओं को मारुति नंदन बालाजी सेवा संस्थान की ओर से कंबल वितरण किया गया

Exit mobile version