राजस्थान के टोंक में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब जयपुर से आए 11 युवक बनास नदी में नहाने उतरे और तेज बहाव में बह गए। सभी युवक पिकनिक मनाने के लिए दोपहर करीब 12 बजे नदी के पुराने पुल के पास पहुंचे थे।

तेज बहाव में डूबते चले गए सभी युवक
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सभी युवक एक साथ नदी में नहाने उतरे, लेकिन कुछ देर बाद तेज बहाव के कारण एक-एक कर गहराई में चले गए और डूबने लगे। स्थानीय ग्रामीणों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टोंक पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक 8 युवकों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बाकी 3 की तलाश जारी है। सभी को सआदत अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने 8 युवकों को मृत घोषित कर दिया।स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी का यह हिस्सा गहरा है और यहां कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। यह पुराना पुल क्षेत्र है, जहां अक्सर लोग बिना जानकारी के नहाने चले जाते हैं।
अस्पताल में मचा कोहराम,
घटना की खबर मिलते ही सआदत अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। चीख-पुकार और गमगीन माहौल के बीच मृतकों की पहचान की जा रही है। सभी युवक जयपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। एसपी विकास सांगवान ने हादसे को बेहद दुखद बताया और लोगों से अपील की कि वे नदी में नहाने के दौरान पूरी सतर्कता बरतें और बिना जानकारी के गहरे पानी में न उतरें। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और अतिरिक्त गोताखोरों को बुलाया गया है। इस हादसे के बाद पूरे टोंक जिले में शोक की लहर है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता से जांच और राहत कार्य तेज कर दिया है। पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क कर रही है और लापता युवकों की तलाश में लगी है।
मरने वाले जयपुर के
इस हादसे में नौशाद (35) निवासी हसनपुरा, कासिम निवासी हसनपुरा, फरहान निवासी हसनपुरा, रिजवान (26) निवासी घाटगेट, नवाब खान (28) निवासी पानीपेच कच्ची बस्ती, बल्लू निवासी घाटगेट, साजिद (20) निवासी पानीपेच कच्ची बस्ती, नावेद (30) निवासी रामगंज बाजार की मौत हो गई, जबकि शाहरुख (30) निवासी घाटगेट, सलमान (26) निवासी घाटगेट, समीर (32)निवासी घाटगेट को बचा लिया गया है।
टोंक से विधायक सचिन पायलट ने व्यक्त की संवेदना:
टोंक से विधायक सचिन पायलट ने संवेदना व्यक्त की. टोंक में भ्रमण पर आए जयपुर निवासी युवक हादसे का शिकार हुए. बनास नदी में डूबने के कारण कुछ की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक. इस हादसे में प्राण गंवाने वाले युवकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की. ईश्वर उन्हें यह कष्ट सहने का संबल प्रदान करें. कुछ युवकों को प्रशासन द्वारा सकुशल बचा लिया गया है. साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है. इस दुखांतिका से प्रभावित पीड़ित परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाए.
टोंक की बनास नदी में नहाने गए थे सभी:
आपको बता दें कि टोंक में बनास नदी में 11 युवक डूबने की खबर सामने आई थी. इस हादसे में 8 युवकों की डूबने से मौत हो गई. सदर थाना पुलिस और स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला. शवों को सआदत अस्पताल में लाया गया. सआदत अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हुई. आपको बता दें कि टोंक की बनास नदी में नहाने गए 11 युवकों के डूबने की सूचना मिली थी.
बनास नदी के पुराने पुल के पास की घटना:
मौके पर भारी भीड़ जमा हुई. 8 युवकों की डूबने से मौत हो गई. स्थानीय लोगों और पुलिस जवानों ने 8 युवकों को बाहर निकाला. सभी को एम्बुलेंस से सआदत अस्पताल भेजा गया. पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे. सभी युवक जयपुर के निवासी बताए जा रहे है. बनास नदी के पुराने पुल के पास की घटना बताई जा रही है.