Site icon अग्नि आलोक

मध्य प्रदेश में बुजुर्ग को जूते से पीटा

Share

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक बुजुर्ग को जूतों से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग नत्थू सिंह को दो लोग जूतों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामला छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम ललोनी का है।

बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले नत्थू सिंह ने थाने में पहुंच इस बात की एफआईआर कराई है कि 21 तारीख की रात गांव में ही रहने वाले पहलवान सिंह एवं उसके बेटे सावंत सिंह से गाड़ी रखने को लेकर उनका विवाद हो गया था। विवाद बहुत मामूली था इसी लिए उसी वक्त खत्म हो गया था।

लेकिन अगले दिन 22 तारीख की  सुबह 9 बजे जब नत्थू सिंह अपने घर से काम पर जा रहे थे तभी पहलवान सिंह एवं उसके बेटे सावंत सिंह ने रास्ते मे रोककर उन्हे जूतों से पीटना शुरू कर दिया। घटना में बुजुर्ग को कई गंभीर चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version