बहराइच में वन विभाग की टीम ने सातवें आदमखोर का भी एनकाउंटर कर दिया है. बच्चे को निवाला बनाने वाले नरभक्षी भेड़िये को शार्प शूटरों ने मार गिराया. कछार इलाके में घनी झाड़ियों के बीच भेड़िये का शव मिला. भेड़ियों के हमले से 2 वयस्क, 10 मासूम बच्चों समेत 12 की मौत हो चुकी है. भेड़िये के मारे जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. फखरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बरेटा गांव के पास का मामला.
मुजफ्फरनगर के फ्लैट में सिलेंडर ब्लास्ट, 3 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर के एक फ्लैट में आग लगने से हड़कंप मच गया. इस हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. दो पुरुष और एक महिला ने दम तोड़ा. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. दमकल विभाग आग बुझाने में जुटा है. बताया जा रहा है कि सिलेंडर फटने से हादसा हुआ. नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा रेजिडेंसी का मामला. इस हादसे में परिवार के कई लोग आग में झुलस गए हैं.

जेल में कैसे हैं आजम खान, मिलने पहुंचा परिवार
जेल में बंद आजम खान से मिलने आज उनका परिवार पहुंचा. आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा, बेटा अदीब आजम और आजम खान की बहन ने सपा नेता से मुलाकात की. जेल से निकलकर तंजीन फातिमा ने कहा कि आजम साहब से मुलाकात हुई है. तबियत जैसी थी वैसी ही है. पहले दिन से ही उन्हें बिस्तर नही दिया गया. अब्दुल्ला से मुलाकात नहीं हुई है. सपा नेता के बड़े बेटे अदीब आजम ने कहा कि जेल तो जेल है. जेल में तबियत कैसी हो सकती है. जेल में अच्छा आदमी भी बुरा हो जाएगा. इंसान जेल में परेशान तो होता ही है. आजम खान और अब्दुल्ला आजम दो पैनकार्ड के मामले में 7-7 साल की सजा मिलने के बाद रामपुर जेल बंद हैं.
महोबा में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप
महोबा में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज में 5 लाख का प्लाट और बेटा न होने पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है. चार साल पहले मटोंध की रहने वाली संगीता का बम्होरी कला गांव के रहने वाले जीतेन्द्र के साथ विवाह हुआ था. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
मथुरा में सनी लियोनी के कार्यक्रम का विरोध, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप
मथुरा में नए साल के मौके पर सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम पर विरोध हो गया है. श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने सनी लियोनी का कार्यक्रम रद्द करने की मांग है. श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने मथुरा DM को चिट्ठी लिखी है. न्यास ने आयोजकों पर सनी लियोनी का कार्यक्रम करवाकर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया है.
आईआईटी कानपुर के बीटेक छात्र ने लगाई फांसी
आईआईटी कानपुर के बीटेक छात्र ने फांसी लगा ली है. अजमेर (राजस्थान) के रहने वाले जय सिंह मीना ने अपने कमरे में आत्महत्या की. एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने इसकी पुष्टि की. जय बीटेक 2020 का छात्र था. दोपहर करीब एक बजे ई ब्लॉक के रूम नंबर 148 में जब प्रशासनिक अफसर पहुंचे तो जय की बॉडी पंखे से लटकी हुई थी.
बुलंदशहर में हादसा, बस और सीमेंट से लदे ट्रैक्टर में भिड़ंत
बुलंदशहर में कोहरे के चलते हादसा हुआ है. बस और सीमेंट से लदे ट्रैक्टर में भिड़ंत हुई है. हादसे में बस सवार 5 महिला यात्री मामूली रूप से घायल है. हादसे के बाद बस सवार गुस्साए यात्रियों ने बस चालक को जमकर पीटा. जेसीबी की मदद से बस को हाईवे से किनारे कर यातायात सुचारू किया गया. थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गुर्जर चौक के पास नेशनल हाईवे 34 पर हादसा हुआ है.
बस अड्डे पर कार सवार का खतरनाक स्टंट वायरल
गोभी की उन्नतशील खेती का आसान तरीका, 55 दिन में फसल तैयार
यूपी में अमेठी के जगदीशपुर बस अड्डे पर कार सवार का खतरनाक स्टंट वायरल हो रहा है. वीडियो में कार चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते नजर आया. खुद को फेमस करने के उद्देश्य से बस स्टॉप पर खतरनाक स्टंट किया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जगदीशपुर बस अड्डे का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो की न्यूज 18 पुष्टि नहीं करता. स्टंट कर रहे युवक को पुलिस ने कार समेत हिरासत में लिया.
लखनऊ में सपा महिला कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, नीतीश कुमार और संजय निषाद के खिलाफ नारेबाजी
लखनऊ में समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. सपा नगर कार्यालय से डीएम कार्यालय तक महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध मार्च निकाला. इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की. मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही.
सोतेली बेटी का पिता ने किया रेप
संतकबीरनगर में महिला कांस्टेबल के पति ने अपनी ही मासूम सौतेली बेटी के साथ रेप किया है. पीड़िता कक्षा 5 की छात्रा है. छात्रा ने मां को आपबीती सुनाई. मां की तहरीर पर पुलिस ने FIR दर्ज की. पुलिस ने आरोपी पिता राजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. शहर कोतवाली क्षेत्र की घटना बताई जा रही है.
जीजा बना साले का कातिल, बर्थडे पार्टी में बहन के भाई से डांस को लेकर हुआ था विवाद
उत्तर प्रदेश के मेरठ में बर्थडे पार्टी में साले के कत्ल से सनसनी फैल गई. डांस करने को लेकर जीजा साले में विवाद हो गया. गुस्साए जीजा ने साले के सीने पर चाकू से कई वार कर दिए. घायल ने अस्पताल पहुंचते समय दम तोड़ दिया. हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की निशानदेही पर आला ए कत्ल बरामद कर लिया गया. यह घटना लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के गुर्जर चौक के पास की है.
आगरा में पति-पत्नी-प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क पर हंगामा
आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के कुबेरपुर चौराहे पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ बीच सड़क पर पकड़ लिया. आरोप है कि पत्नी ने सड़क पर ही प्रेमिका की पिटाई कर दी, जबकि पत्नी को देखते ही पति मौके से फरार हो गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि News 18 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है.
हापुड़ में पुलिस-गौकश के बीच मुठभेड़, चार आरोपी गिरफ्तार
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान पुलिस ने चार गौकशों को गिरफ्तार किया. मौके से जिंदा गौवंश, एक बाइक, तमंचा और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं. पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है. फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
पीलीभीत में गौकशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश घायल
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ हुई. चेकिंग के दौरान गौकशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की. मुठभेड़ में गौकश बब्बू और अफजाल गोली लगने से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. मौके से एक मोटरसाइकिल, दो तमंचे, कारतूस और गो-कशी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं. इस कार्रवाई को पूरनपुर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है. घटना की जानकारी सीओ पूरनपुर प्रतीक दहिया ने दी.
दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा
दिल्ली एनसीआर में आज शीतलहर चल रही है तो वहीं घना कोहरा छाया हुआ है. जिसकी वजह से विजिबिलिटी काफी कम है. वहीं प्रदूषण का स्तर भी खतरनाक लेवल पर बना हुआ है. दिल्ली में आज भी ओवरऑल AQI लेवल 403 के आसपास बना हुआ है.
994 पदों पर लेखपाल भर्ती का संशोधित विज्ञापन जारी, आज से शुरू हुए आवेदन
अधिनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल भर्ती के लिए 7994 पदों पर संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया है. आयोग के अनुसार कुल पदों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन श्रेणीवार आरक्षण में संशोधन किया गया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर से शुरू हो गए हैं, जो 28 जनवरी तक स्वीकार किए जाएंगे. इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
शाहजहांपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात बदमाश सईद बंजारा के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. पुलिस के अनुसार सईद बंजारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था. उसके खिलाफ 68 मुकदमे दर्ज हैं और मौके से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं. मुठभेड़ के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई.
: आजमगढ़ में भीषण ठंड
वहीं पूरा यूपी ठंड से परेशान है ऐसे में आजमगढ़ के लोगों की भी ठंड ने मुश्किलें बढ़ाई है. शीतलहर और सर्द हवाओं के चलते गलन भरी ठंड का असर दिख रहा है. तापमान में लगातार गिरावट से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों तक अभी और ठंड बढ़ने की आशंका जताई है. न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.वहीं गाज़ियाबाद में सुबह के समय ठंड का असर साफ दिखाई दे रहा है. तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है. हालांकि कोहरा ज्यादा घना नहीं है और विजिबिलिटी कुछ हद तक ठीक बनी हुई है.