Site icon अग्नि आलोक

सड़कों पर अतिक्रमण:80 फीट चौड़ी सड़कें अतिक्रमण से 15 फीट रह गईं, आधा किमी का फासला आधे घंटे में हो पाता है तय

Share

इंदौर

ट्रैफिक सुगम हो, इसके लिए सड़कों के दोनों ओर मकान, दुकान तोड़कर इन्हें 80 फीट चौड़ा किया गया, लेकिन पुलिस और नगर निगम की अनदेखी से सड़कों पर इतना अतिक्रमण हो गया कि 80 फीट सड़कों पर चलने के लिए बमुश्किल 15 फीट जगह ही बची। दुकानदारों, ठेलों, फुटकर विक्रेताओं और अवैध पार्किंग वालों ने दोनों तरफ 30-30 फीट कब्जा जमा रखा है। हालत इतनी खराब है कि इन सड़कों पर आधा किमी का सफर आधे घंटे में पूरा होता है।

रसोमा से मेदांता हॉस्पिटल

चौराहे पर अतिक्रमण से बनता है बॉटल नैक, सड़क पर ही पार्किंग

कनाड़िया रोड: फुटपाथ पर ही खड़े होते हैं वाहन, एक लेन फल-सब्जी वालों ने घेरी

सीधी बात: एसके उपाध्याय, ट्रैफिक डीएसपी

रसोमा से मेदांता हॉस्पिटल और साकेत कॉर्नर से कनाड़िया बायपास तक अतिक्रमण है। पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं करती?

– ट्रैफिक पुलिस की क्रेन चलती है लेकिन समस्या का पूरी तरह से हल नहीं निकलता। अतिक्रमण हटाने के लिए निगम को कई बार पत्र लिखे, लेकिन उनकी कार्रवाई एक या दो बार होती है फिर महीनों ध्यान नहीं देते हैं।

ट्रैफिक पुलिस और निगम अफसरों की जो जिम्मेदारी होना चाहिए, वह नजर नहीं आती। परेशानी आखिर कहां है?

– यहां निगम अधिकारी और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त मुहिम सप्ताह में तीन बार चलाने की जरूरत है। निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते की कार्रवाई हो तो पुलिस पूरा सहयोग करेगी। इसी से समस्या दूर होगी। ​​

Exit mobile version