Site icon अग्नि आलोक

ग्वालियर में मंच से उतरते ऊर्जा मंत्री गिरे धड़ाम, 10 फीट चौड़े मंच पर 25 लोग थे

Share

ग्वालियर

ग्वालियर में गुरुवार दोपहर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर हादसे का शिकार हो गए। तोमर एक कार्यक्रम के दौरान मंच से नीचे गिर गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उनके पैर में चोट आई है। डॉक्टर पैर में चोट आने की बात कह रहे हैं। हादसा कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंत्री तोमर के नीचे उतरने के दौरान हुआ है। उन्होंने अपने समर्थकों को कहा है कि मैं ठीक हूं।

ग्वालियर के कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड ग्वालियर का उद्घाटन होना था। मंच सजा था। 10 फीट चौड़े मंच पर करीब 25 लोग बैठे थे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश सरकार के मंत्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक शेजवलकर भी मंच पर मौजूद थे। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी मंच पर थे। जब कार्यक्रम खत्म हुआ तो ऊर्जा मंत्री अपने समर्थकों की ओर देखते हुए उतरने लगे। इसी समय उनका पैर एक गमले से टकराया और वो फिसलकर करीब 3 फीट ऊंचे मंच से गिर गए।

ऊर्जा मंत्री पैर और कमर के बल जमीन पर गिरे। उनका शरीर भारी होने के कारण वह उठ नहीं पाए। मंत्री तोमर को गिरता देख आसपास खड़े उनके समर्थकों ने उनको उठाया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने पैर में चोट बताई है। अभी एक्स-रे कराया जा रहा है। डॉक्टर ने पैर में चोट आने की बात कही है। साथ ही शरीर में भी कई जगह अंदरूनी चोट लगी हैं।

काफी देर तक कुछ बोल नहीं पाए मंत्री तोमर
जब ऊर्जा मंत्री मंच से उतरते समय नीचे गिर तो कुछ समय के लिए वो कुछ बोल भी नहीं पाए। पैर और कमर पकड़कर बैठे रह गए। आसपास के लोगों ने उनको सहारा दिया और मुंह से मास्क हटाकर सांस लेने के लिए कहा। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

ऐसे हुआ हादसा
घटना उस समय हुई जब कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे नीचे आ रहे थे। यहां अपने कुछ समर्थकों की ओर देखने के चक्कर मे उनका पैर गमले पर पड़ा और वह नीचे आ गिरे।

Exit mobile version