Site icon अग्नि आलोक

कोरोना से मरने वालों के आश्रितों के लिए बड़े ऐलान:अनाथ हुए बच्चों को हर महीने मदद, फ्री पढ़ाई और बीमा; कमाऊ सदस्य की मौत हुई तो परिवार को पेंशन

Share

नई दिल्ली

कोरोना की वजह से अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों के लिए केंद्र सरकार ने PM केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम का ऐलान किया है। ऐसे बच्चों को 18 साल की उम्र तक हर महीने आर्थिक मदद दी जाएगी। 23 साल की उम्र पूरी होने पर उन्हें PM केयर्स फंड से 10 लाख रुपये एकमुश्त मिलेंगे।

सरकार ने ऐसे बच्चों की पढ़ाई के लिए भी दो घोषणाएं की हैं। उनकी पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी और हायर एजुकेशन के लिए अगर लोन लिया है तो उसमें राहत दी जाएगी। लोन का ब्याज सरकार PM केयर्स फंड से देगी। साथ ही आयुष्यमान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। इसका प्रीमियम PM केयर्स फंड से ही दिया जाएगा।

सरकार ने उन परिवारों की मदद के लिए भी कई घोषणाएं की हैं, जिन्होंने कोरोना के कारण कमाई करने वाले सदस्य को खो दिया है। ऐसे परिवारों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तहत पेंशन दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से इन परिवारों के सामने आए गुजारे के संकट को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार इन सभी परिवारों के साथ खड़ी है।

PM मोदी बोले- बच्चों के लिए सब कुछ करेंगे
कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों की मदद लिए उठाए जाने वाले कदमों पर विचार करने के लिए शनिवार को एक अहम बैठक की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। हम उनकी मदद और सुरक्षा के लिए सब कुछ करेंगे। एक समाज के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने बच्चों की देखभाल करें।

योजना की खास बातें…

बच्चे के नाम फिक्स्ड डिपॉजिट

स्कूली पढ़ाई

हायर एजुकेशन के लिए मदद

Exit mobile version