Site icon अग्नि आलोक

पारिवारिक एकता

Share

आओ हम सब एक हो जाएं
इस जग को खुशहाल बनाएं
एक हो सबका हृदय
दिल हो सबका सदय
आओ एक उद्देश्य बनाएं
हों प्रफुल्लित सब सम्रद्धि लाएं
हो प्रेम सबके मत एक हों
मन मिलें सोच नेक हो
आओ खुद में बदलाव लाएं
परिवार में हम एकता बढ़ाएं
एक का दुःख सबका दुख हो
हर दर्द में सब सरीक हों
आओ बढ़ें सबको बढ़ाएं
सुख दुख में समभाव लाएं
मात-पिता हों पूज्य परिवार में
कमी न हो उनके कभी मान में
आओ एक नया कदम बढ़ाएं
जीवन उनका आनंदमय बनाएं
घर-घर में हो शांति सद्भावना
आपस में हो प्यार की भावना
आओ प्रेम का दीप जलाएं
जग में एकता की ज्योति फैलाएं
शिक्षित हों बच्चे संस्कारी भी
सुसंस्कृत हों बनें आज्ञाकारी
आओ धरती स्वर्ग बनाएं
विश्व बन्धुत्व की भावना लाएं।।

✍️….पदमावती ‘पदम’
आगरा।

Exit mobile version