Site icon अग्नि आलोक

गोविंदलाल शर्मा को दी बिदाई

Share

देपालपुर : शासकीय हाई स्कूल जलोदिया पार के सहायक शिक्षक श्री गोविंदलाल शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएल चौहान पूर्व विकास खंड शिक्षा अधिकारी, सोहनलाल परमार संचालक शिक्षा विभाग पेडी इंदौर, संकुल प्रभारी डॉ पी.एन.देवले, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गोकलपुर प्राचार्य श्रीमती शैलजा जोशी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक माताप्रसादजी गौड, पूर्व प्राचार्य के एल पवार, सरपंच ग्राम पंचायत जलोदिया पार राधेश्याम बैरागी, उपसरपंच दरबारसिंह पवार, पूर्व उपसरपंच अनिल वैष्णव, शिक्षक परिवार के अध्यक्ष डॉ.विनोद वर्मा, राज्य अध्यापक संघ के संजय सेन, बंटी बैरागी, जन शिक्षक ओमप्रकाश दयाल, एवं मुस्लिम खान थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ किया गया। श्री शर्मा का सभी अतिथियों द्वारा साल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह व साफा बांधकर व स्थानांतरित शिक्षक नारायण सगीत्रा, श्रीमती निर्मला नरूका, श्रीमती स्वाति अग्रवाल को स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई एवं उनके कार्य की प्रशंसा की गई। सेवानिवृत्त शिक्षक श्री गोविंद शर्मा के द्वारा अपनी सेवानिवृत्ति पर जीवन उमंग अनुसूचित जनजाति छात्रावास बिचोली मरदाना की बालिकाओं के भोजन एवं शैक्षणिक विकास के लिए 1100 की राशि दी गई। इस अवसर पर संकुल के अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं, विद्यालय के शिक्षक शुभम पटेल, कृष्णा पटेल, प्रेम चौधरी, अमित बड़वाया, श्रीमती मधुबाला शर्मा, अल्लानूर अजमेरी व ग्राम जलोदिया पार के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अभिनंदन पत्र का वाचन प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल जलोदियापार मोहनलाल गनद्रावलिया के द्वारा किया गया, संचालन अतिथि शिक्षक राहुल परमार ने किया एवं आभार विद्यालय के शिक्षक श्री संतोष हाड़ा के द्वारा माना गया।

Exit mobile version