Site icon अग्नि आलोक

इंदौर के किसान मजदूर संगठनों ने आयोजित की विजय सभा

Share

सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने संघर्ष को जारी रखने का लिया संकल्प
 इंदौर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1 साल से संघर्षरत किसानों की मांगों को मानते हुए तीनों कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा का इंदौर के किसान संगठनों ने भी स्वागत किया है और कहा है कि यह गांधीवादी संघर्ष की जीत है और इसने सभी मेहनतकशो को संघर्ष  की प्रेरणा दी है ।
मालवा मिल चौराहे पर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले विभिन्न किसान और मजदूर संगठनों के द्वारा आयोजित विजय सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसान आंदोलन के संघर्ष ने झुकने पर मजबूर किया है और तीनों किसान कानूनों की वापसी की घोषणा करना पड़ी है। यह ऐतिहासिक आंदोलन अन्य तमाम वर्गों के आंदोलनों के लिए प्रेरणा दाई भी है और यह भी बताता है कि चाहे कितनी ही सरकार कठोर हो जाए लेकिन उसे संघर्ष के आगे झुकना ही पड़ता है  ।
वक्ताओं ने संघर्ष में शामिल सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि अभी एमएसपी, बिजली संशोधन बिल और श्रम सहिंताओं की वापसी की लड़ाई बाकी है ।जिसे हासिल करने के लिए आंदोलन को जारी रखा जाएगा।  सभा को सर्वश्री रामस्वरूप मंत्री, अरविंद्र पोरवाल, कैलाशलिम्बोदिया  रूद्रपाल यादव , सोनू शर्मा, राजेंद्र अटल, मोहन कृष्ण शुक्ला, ओमप्रकाश खटके, हराम सूर्यवंशी,  सी एल सर्रावत,  रंजीत किसानवंशी, खातेगांव बबलू जादव सहित विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया तथा सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं नागरिकों को संकल्प दिलाया कि सरकारी दमन और अन्याय के खिलाफ तथा जन विरोधी कानूनों के विरोध में होने वाले संघर्षों को लगातार जारी रखा जाएगा। सभा में सर्व श्री भागीरथ कछवाय,  मोहम्मद अली सिद्दीकी, रमेश झाला, कामरेड मारोतकर, मोहम्मद सलीम ,लाखनसिंग डाबी सहित विभिन्न संगठनों के 100 से ज्यादा कार्यकर्ता शरीक थे ।
ग्रामीण अंचल में भी उत्साह से मनाया जश्न,किसान आंदोलन की ऐतिहासिक जीत, अन्नदाता के धैर्य के आगे तानाशाही का अहंकार टूटा
 ओ छी और शर्मनाक टिप्पणियां करने वाले होशियार हो जाओ मजदूर किसान हर जिल्लत का हिसाब चुकता करेगा लखीमपुर खीरी के 4 किसानों और एक पत्रकार की केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के सुपुत्र आशीष मिश्रा डैनी द्वारा गाड़ियां चढ़ाकर की गई हत्या के विरोध में शहीद हुए 4 किसानों की अस्थि कलश यात्रा 16 नवंबर से इंदौर में आई हुई है आज सुबह से इंदौर ग्रामीण के अनेकों गांव में शहीद साथियों की अस्थि कलश यात्रा की  श्रद्धांजलि सभा के साथ साथ तिनो काले कानूनों की वापसी पर खुशी का इजहार भी किया गया। और शहीद हुए साथियों की कुर्बानी को जाया नहीं होने दिया जाएगा। हर आंदोलन के वक्त साथियों की कुर्बानियों को याद किया जाएगा ।किसान आंदोलन के शहीद साथियों को लाल सलाम पेश किए गए। शहीद अस्थि कलश को कंपेल, तिल्लौर बुजुर्ग, तिल्लौर हाट और हिंगोनिया मे श्रद्धांजलि के साथ जीत की खुशी का इजहार भी किया गया और आगामी दिनों में मध्य प्रदेश सरकार की जल, जंगल और जमीन पर्यावरण को ध्वस्त करने वाली नीतियों के खिलाफ जोरदार संघर्ष चलाए जाने का संकल्प संयुक्त किसान मोर्चा ने लिया । आज के इस अस्थि कलश यात्रा के जत्थे में अरुण चौहान ,राकेश मीणा व संतोष अनारे, सुशील, करण सिंह डावर शामिल थे ।अलग-अलग गांव में किसान सभा आदिवासी एकता महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर एकजुट संघर्ष किए जाने के संकल्प  लिए । 

Exit mobile version