Site icon अग्नि आलोक

*खाद के आगे हारी जिंदगी, टीकमगढ़ में लाइन में लगे किसान की मौत*

Share

टीकमगढ़ में खाद की लाइन में लगे किसान जमुना कुशवाहा की मौत हो गई. वह दो दिन से रोज लाइन में लग रहे थे. लाइन में लगे-लगे किसान की अचानक तबीयत खराब हुई. तहसीलदार और पटवारी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. जिला अस्पताल में इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई. जमुना कुशवाहा करी गांव के रहने वाले थे.

सागर-कानपुर हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, 4 की मौत, एक गंभीर

सागर-कानपुर हाईवे पर छानबीला थाना क्षेत्र के ग्राम रुरावन में दो बाइकों की आमने-सामने हुई तेज टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया. दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर हंगामा किया. पुलिस ने तीन शवों की पहचान कर ली है, जबकि एक की पहचान जारी है. घटना स्थल का पंचनामा कर सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

ग्वालियर में किराएदार और कामगारों का वैरिफिकेशन 15 दिन में अनिवार्य

जिले में किराएदारों, कामगारों और बाहरी व्यक्तियों का वैरिफिकेशन अब अनिवार्य कर दिया गया है. एसएसपी के प्रतिवेदन के बाद कलेक्टर ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करते हुए कहा कि सभी मकान मालिक और संस्थान 15 दिन के भीतर अपने किराएदारों, कर्मचारियों और अन्य बाहरी लोगों के आधार सहित पहचान दस्तावेज थानों में जमा कराएं. प्रशासन को संदेह है कि शहर में बांग्लादेशी नागरिकों की मौजूदगी की संभावना है. आदेश के अनुसार, तय समय सीमा के बाद बिना वैरिफिकेशन पाए जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया जाएगा. प्रशासन ने सख्ती से पालन करने की अपील की है.

लाइसेंस बहाली के नाम पर ₹40,000 रिश्वत लेते कृषि उप संचालक गिरफ्तार

नर्मदापुरम में उप संचालक कृषि जेआर हेडाऊ को लोकायुक्त टीम ने ₹40,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया. शिकायतकर्ता राजनारायण गुप्ता ने आरोपी अधिकारी द्वारा लाइसेंस बहाल कराने के नाम पर ₹1,00,000 की रिश्वत मांगने की शिकायत की थी. पहली किस्त के रूप में ₹40,000 लेते ही लोकायुक्त भोपाल के निर्देश पर पांच सदस्यीय टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर अधिकारी को गिरफ्तार किया.

33 केवी लाइन से टकराया ट्रेनी विमान

मेंस्को एयरो स्पेस लिमिटेड सुकतरा में एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है. रेड बर्ड एविएशन कंपनी का ट्रेनी विमान रनवे पर उतारते समय 33 केवी विद्युत सप्लाई लाइन से टकरा गया. हादसे में बड़ा नुकसान होते-होते बचा. वहीं ट्रेनी पायलट भी बाल-बाल बच गया. इससे पहले भी यहां कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे प्रशिक्षण केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन से कड़ी जांच और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.

ट्यूशा गांव में मिली बच्ची

बैतूल में 6 साल की बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है. बच्ची महाराष्ट्र में मोर्शी से 30 किलोमीटर ट्यूशा गांव में मिली. आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया. बच्ची को बैतूल लाया गया. आरोपी अनिल कुशराम की तलाश जारी है. आरोपी रविवार शाम बच्ची का अपहरण कर ले गया था. बैतूल पुलिस ने 10 टीमें बनाकर सर्च ऑपरेशन चलाया था. महाराष्ट्र पुलिस की मदद से बच्ची का पता चला. बच्ची के सुरक्षित मिलने से पुलिस और बच्ची के परिजनों ने राहत की सांस ली.

साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, आरोपियों पर लगी रासुका

बुरहानपुर में रासुका की बड़ी कार्रवाई की गई है. बिरोदा गांव के दो आरोपी सिराज तडवी और फकीरा तडवी पर रासुका लगाई गई. आरोपियों ने ग्राम बिरोदा में 29 नवंबर को शिव मंदिर को क्षतिग्रस्त कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की थी. खेतों में लगे सिंचाई उपकरण और फसलों को भी आरोपियों ने नुकसान पहुंचाया था. फरियादी भारत चौधरी की शिकायत पर लालबाग थाने में कई गंभीर धाराओं के तहत तीन अपराध दर्ज किए गए थे. घटना से गांव में तनाव फैला था. एसपी देवेंद्र पाटीदार के प्रतिवेदन पर कलेक्टर हर्ष सिंह ने दोनों आरोपियों पर रासुका लगाई.

उज्जैन में किसानों का प्रदर्शन

लगभग 2500 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित उज्जैन–जावरा एक्सिस कंट्रोल रोड के विरोध में सोमवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा. बड़ी संख्या में किसान एमपीआरडीसी के फ्रीगंज स्थित कार्यालय पहुंचकर हंगामे के साथ प्रदर्शन पर बैठ गए. किसानों ने जमकर नारे लगाए और सड़क परियोजना में समुचित मुआवजे और सड़क की ऊंचाई कम करने की मांग उठाई. प्रदर्शन के दौरान भावुक स्थिति तब बन गई, जब एक वृद्ध किसान अपनी बात मनवाने के लिए एमपीआरडीसी अधिकारी के पैरों में गिर पड़ा और रोते हुए न्याय की गुहार लगाने लगा.

बिजली के खंभे पर मिला जला हुआ शव

आगर मालवा के अहीरबर्डिया में बिजली के खंभे पर एक जला हुआ शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. पुलिस और डायल 112 मौके पर पहुंची. बिजली के तार कटे मिले. तार चोरी के दौरान हादसे की आशंका जताई जा रही है. शव पूरी तरह जल चुका है. मृतक की पहचान करना मुश्किल हो रहा है. मौके से कटर, आयरन रॉड और जूते बरामद हुए हैं. कोतवाली पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी.

क्या था केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान?

राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का भाई गिरफ्तार

Exit mobile version