एक फरवरी को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी. इस बजट से हर वर्ग को कुछ ना कुछ उम्मीदें हैं. किसानो को भी सरकार से उम्मीद है की वे किसानों की आय दोगुनी करने के लिए इस बजट में भी प्रयास करेगी. अब बजट से पहले ही किसान, युवा वर्ग और कर्मचारियों के रिएक्शन सामने आए हैं.
बजट से किसानों को बड़ी उम्मीदें
किसान गोवर्धन लाल ने कहा कि बजट को किसानों के हित में होना चाहिए और किसानों को अच्छा भाव मिलना चाहिए. खाद्य का रेट कम होना चाहिए. खाद्य का रेट बहुत ही ज्यादा है. भावांतर कर रखा है, लेकिन उस पर खरीद नहीं रहे हैं. किसानों की आय दोगुनी होनी चाहिए.

किसान पप्पू पाटीदार ने कहा कि किसान के हित में बजट पास होना चाहिए. किसान को फसल का उचित भाव मिलना चाहिए. खाद्य, बीज और दवाईयां, जो महंगी मिल रही हैं, वह सस्ती होनी चाहिए. सरकार ने आय दोगुनी करने पर अभी तक कुछ नहीं किया है, भाव गिर रहे हैं और आमदनी दोगुनी कैसे हो इस पर ध्यान देना चाहिए.
दशरत ने कहा कि प्याज, लहसुन के भाव कम हो जाते हैं और इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए. DAP का भाव बढ़ता जा रहा है. किसान कहां तक झेले. सोयाबीन, प्याज और लहसुन भावांतर में हर साल खरीदने चाहिए.
कचरूलाल ने कहा कि किसानों के लिए बढ़ाकर बजट बनाना चाहिए. किसान को बहुत ज्यादा लाठी पड़ती है. मंडी की और व्यवस्था करे. किसानों की इनकम बढ़नी चाहिए. दीपक डांगी ने कहा कि पहले पढ़ाई करता है, अब खेती करता हूं. किसानों को बजट की नई-नई योजनाओं का फायदा मिलना चाहिए. जो भी सफल होती है, उसका भाव अच्छा मिलना चाहिए.किसान को MSP पर भाव मिल जाए, जिससे उसे नुकसान ना हो.
मिडिल क्लास की मांग में टैक्स में मिले राहत
Budget Employe Reaction: बजट को लेकर अलग-अलग वर्ग के लोगों को बजट से खास उम्मीदें हैं कर्मचारियों का कहना है कि इस बार का बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर आना चाहिए खास तौर से मिडिल क्लास जिस पर टैक्स की मार भी पड़ती है और उसे राहत भी नहीं मिलती टैक्स में भी राहत मिले इसके साथ ही महंगाई से राहत में भी मिलना चाहिए.
यूनिवर्सिटीज में इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी
Youth On Budget: केंद्र सरकार के बजट से युवाओं को बहुत सारी उम्मीदें हैं. राजधानी भोपाल के यूथ का मानना है कि सरकार को सबसे ज्यादा फोकस एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट के सेक्टर पर करना चाहिए. आज भी देश और प्रदेश की कई यूनिवर्सिटीज में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी है, फैकल्टी की कमी है, सुविधाओं की कमी है जिससे हर रोज उन्हें जूझना पड़ता है. सरकारी यूनिवर्सिटीज में प्लेसमेंट बेहद कम आते हैं. साथ ही खाली पदों को जल्दी भरा जाए और अधिक सरकारी नौकरियां निकाली जाएं. जिन राज्यों में अब तक बड़ी प्राइवेट इंडस्ट्रीज स्थापित नहीं हो पाई है वहां पर इसे लेकर काम किया जाए. महंगाई को कम किया जाए और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने पर गवर्नमेंट फोकस करें.