Site icon अग्नि आलोक

इंदौर रेलवे स्टेशन पर किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन गृह राज्य मंत्री मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग

Share

18 अक्टूबर को किसान संगठनों के देशव्यापी आव्हान पर आज इंदौर रेलवे स्टेशन और डॉक्टर अंबेडकर नगर महू रेलवे स्टेशन पर मोदी सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम इंदौर में रेलवे स्टेशन अधीक्षक व महू में रेलवे स्टेशन मास्टर  को 5 सूत्री ज्ञापन  प्रस्तुत किया ज्ञापन के पूर्व प्रदर्शन सभा को अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य सचिव का अरुण चौहान वह किसान संघर्ष समिति संयोजक रामस्वरूप मंत्री ने संबोधित किया और कहा कि मोदी शाह आर एस एस अंबानी अदानी 27 सितंबर के भारत बंद की शानदार सफलता से खीं जे  हुए हैं

किसानों के साथ मजदूरों महिलाओं छात्र और युवाओं के शामिल होने से देश की जनता कि एकता मैं आए गुणात्मक निखार से सत्ताधीशो  के चेहरे मुरझाए हुए हैं अगर वह डर रहे हैं तो ठीक डर रहे हैं जरूरत इस एकता को और व्यापक और नतीजा परक बनाने की है आज रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन का किया जाना इस बात का प्रमाण है कि मोदी सरकार देश की राष्ट्रीय संपति को कारपोरेट पूंजी पतियों के हाथों बेच रही है इंदौर में हुए प्रदर्शन में कैलाश लिंबोदिया, किसान खेत मजदूर संगठन के साथी प्रमोद नामदेव, सोनू शर्मा, किसान सभा के अरुण चौहान, किसान संघर्ष समिति के रामस्वरूप मंत्री, छेदीलाल यादव, मोहम्मद अली सिद्धकी, रामकिशन मोर्या,  हिंद मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम सूर्यवंशी, एटक से रूद्रपाल यादव, सोहनलाल शिंदे, किसान मजदूर सेना से बबलू जाधव, सीटू से सीएल सरावत, भागीरथ कछआ, आदिवासी एकता महासभा से सुरेश मीनाव, राकेश मीनाव शामिल रहे इसी प्रकार महू में रेलवे स्टेशन मास्टर को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया ज्ञापन में मुख्य रूप से 3 अक्टूबर लखीमपुर खीर (यूपी) आंदोलन से लौट रहे किसानों को गाड़ियों से कुचल कर  8 किसानों की बाबतपुर हत्या करने वालों पर धारा 302 के तहत फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाया जाए और उन्हें सजा दिलाई जाए इस घटना में उकसाने वाली भूमिका निभाने वाले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त किया जाए और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा को हटाया जाए और संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में 11 महीने से चल रहे ऐतिहासिक आंदोलन की मांगों को पूरा किया जाए तीनों कृषि काले कानून वापस लिया जाए प्रस्तावित बिजली संशोधन बिल रद्द किया जाए सभी फसलों पर एनएसपी की गारंटी का कानून बनाया जाए ज्ञापन के पश्चात जंगी प्रदर्शन किया गया इस प्रदर्शन में कामरेड अरुण चौहान, हिंद मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम सूर्यवंशी, खेत मजदूर यूनियन के अर्जुन कोरी, शैतान मां, सुगना बहन, संतोष अनारे, सुरेश सिंगारे, माता प्रसाद मौर्य, विजय डावर अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। 

Exit mobile version