Site icon अग्नि आलोक

लाभकारी मूल्य की मांग को लेकर 8 सितम्बर को देश व्यापी धरना देंगे किसान…

Share

इंदौर l भारतीय किसान संघ किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं, लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य देने की मांग को ले कर आगामी 8सितम्बर को देश व्यापी धरना देगा l इंदौर में आज मीडिया से बात करते हुए संघ के पदाधिकारियों ने यह बात कही lसंघ के महामंत्री बद्रीनारायण चौधरी ने बताया कि किसानों को उनकी उपज का मूल्य नहीं मिलने के कारण गरीब किसान और गरीब एवं कर्जदार होता जा रहा है, उसके बच्चों का भविष्य अंधकार में और स्वयं का जीवन नरकमय बन चुका है। उन्होंने  कहाकि सरकार कुछ समर्थन मूल्य घोषित कर अपने दायित्व से  हट  नहीं सकती, सब जान चुके हैं कि यह समर्थन मूल्य मात्र छलावा है। गरीब किसान को बाजार के भरोसे छोड़ना ही नहीं बल्कि उसकी उपज के मूल्यों पर सरकार द्वारा नियंत्रण रखना जानबूझकर उसका मनुष्य जीवन बर्बाद करने जैसा पाप कर्म नहीं तो और क्या है…

भारतीय किसान संघ   मात्र इतनी मांग कर रहा है कि उसे उसकी लागत एवं उस पर जो भी लाभ स्वरूप देना चाहे देना शुरू करिए, वरना बेरोजगारी के इस माहौल में अब नहीं परिवार के साथ आत्महत्या को अग्रसर होने लगा है। आने वाले समय में ऐसी घटनाएं है इनका अनुमान सरकारी मुलाजिम और राजनेता नहीं लगा सकते।  उन्होंने कहाकि समर्थन  मूल्य की मात्र घोषणा का भी क्या अर्थ रह जाता है, जब उस मूल्य पर बिक नहीं सकता है। किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं, लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य देना होगा।  लेकिन घोषित मूल्य से कम पर को अपमानना होगा। इसलिए  सरकार को आगाह किया जाता कि आगामी 31 अगस्त 2021 तक केन्द्र सरकार इस बात का करें घोषणा करे अन्यथा ८  सितम्बर 2021 को देशभर के जिला केन्द्रों पर एक दिवसीय धरने के साथ भारतीय किसान संघ देशव्यापी आंदोलन की घोषणा करेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी l…

Exit mobile version