Site icon अग्नि आलोक

फारूक अब्दुल्ला ने कहा-राहुल गांधी की शंकराचार्य के बाद राहुल दूसरे ऐसे, जिसने कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा निकाली

Share

जम्मू

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने राहुल गांधी की तुलना आदि शंकराचार्य से की है। उन्होंने कहा कि वह शंकराचार्य के बाद कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक यात्रा निकालने वाले दूसरे व्यक्ति हैं। अब्दुल्ला ने ये भी कहा कि ये ‘राम’ और ‘गांधी’ का देश है। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा ने गुरुवार शाम को जम्मू में एंट्री ली, आज दूसरा दिन है।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “सदियों पहले शंकराचार्य यहां आए थे। वह तब चले जब सड़कें नहीं थीं, लेकिन जंगल थे। वह कन्याकुमारी से पैदल चलकर कश्मीर गए थे। राहुल गांधी दूसरे व्यक्ति हैं, जिन्होंने उसी कन्याकुमारी से यात्रा निकाली और कश्मीर पहुंच रहे हैं।”

पंजाब के लखनपुर से गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा की जम्मू-कश्मीर में एंट्री हुई। मंच पर राहुल गांधी और फारूक अब्दुल्ला ने एक-दूसरे को गले लगाया।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने पर सांसद संजय राउत भी शामिल हुए। वह राहुल गांधी के साथ-साथ चले।

पाकिस्तान और आतंकवाद पर भी फारूक अब्दुल्ला ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान के साथ बातचीत नहीं हो जाती, तब तक यह मुद्दा जीवित रहेगा। अब्दुल्ला ने यह भी कहा, “मैं आपको अपने खून से लिखित में देने जा रहा हूं कि आतंकवाद जिंदा है और यह तब तक खत्म नहीं होगा जब तक आप पाकिस्तान से बात नहीं करेंगे।”

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भारत जोड़ो यात्रा पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक दिखे। सुरक्षा घेरे में राहुल गांधी आगे बढ़े।

यात्रा का एक उद्देश्य भारत को एक करना: फारूक
फारूक अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य नफरत के खिलाफ देश को एकजुट करना है। यह गांधी और राम का देश है, जहां हम सभी एक हैं। भारत में नफरत पैदा की जा रही है और धर्मों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गांधी और राम का भारत वह था जहां हम सब एक थे। यह यात्रा भारत को एक करने का प्रयास कर रही है। इसके दुश्मन भारत, मानवता और लोगों के दुश्मन हैं।

Exit mobile version