अग्नि आलोक

*यूपीएससी सिविल सेवा 2024का फाइनल रिजल्ट जारी*

Share

प्रयागराज की शक्ति दुबे बनी टॉपर

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित हो गया है. शक्ति दुबे ने देश भर में टॉप किया है. वहीं, दूसरे स्थान पर हर्षिता गोयल हैं. अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रोल नंबर और नाम के जरिए अपने रिजल्ट चेककरसकतेहैं. इस परीक्षा में कुल 1009 उम्मीदवारों को पास घोषित किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक-1 के साथ पहला स्थान हासिल किया है। इनमें से 335 जनरल कैटेगरी, 109 ईडब्ल्यूएस, 318 ओबीसी, 160 एससी, 87 एसटी कैटेगरी के उम्मीदवार हैं। अब इन्हें IAS, IFS और IPS आदि सेवाओं में नौकरी दी जाएगी।

शक्ति दुबे ने आल इंडिया पहली रैंक प्राप्त कर देश भर में टाॅप किया जाएगा. अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रोल नंबर और नाम के जरिए अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं. फाइनल रिजल्ट इंटरव्यू और मुख्य परीक्षा में प्राप्त नंबरों के आधार पर घोषित किया गया है.

टॉप 10 की लिस्ट

1. शक्ति दुबे

2. हर्षिता गोयल

3. डोंगरे अर्चित पराग

4. शाह मार्गी चिराग

5. आकाश गर्ग

6. कोमल पुनिया

7. आयुषी बंसल

8. राज कृष्ण झा

9. आदित्य विक्रम अग्रवाल

10. मयंक त्रिपाठी

UPSC CSE प्रीलिम्स परीक्षा 16 जून 2024 को ली गई थी. प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मदवारों को मेन्स के लिए बुलाया गया और ये परीक्षा 20 सितंबर से 29 सितंबर 2024 के बीच कराई गई थी. यूपीएससी 2024 की परीक्षा के लिए इंटरव्यू 17 अप्रैल तक आयोजित किए गए थे। इसकी शुरुआत 7 जनवरी 2025 से हुई थी।

आयोग की ओर से रिजल्ट के साथ जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के अंदर अभ्यर्थियों के नंबर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. जिसे कैंडिडेट चेक कर सकेंगे. वहीं 2023 में साक्षात्कार 9 अप्रैल को समाप्त हुआ था और नतीजे 16 अप्रैल को जारी किए गए थे.

सिविल सेवा परीक्षा नियम 2024 के नियम 20 (4) और (5) के अनुसार यूपीएससी ने उम्मीदवारों की एक समेकित आरक्षित सूची भी रखी है जो सामान्य श्रेणी से 115, ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) से 35, ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) से 59, एससी (अनुसूचित जाति) से 14, एसटी (अनुसूचित जनजाति) से 6, और पीडब्ल्यूबीडी-1 (बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति) से 1 सहित कुल 230 उम्मीदवार हैं.

जानें यूपीएससी टॉपर्स के बारे में

संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 1,009 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए चुना गया है। शक्ति दुबे ने अखिल भारतीय रैंक-1 हासिल की है। उन्होंने 2018 से ही सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी थी। दूसरे स्थान पर हर्षिता गोयल और तीसरे स्थान पर डोंगरे अर्चित पराग हैं।

शक्ति दुबे (रैंक 1)

यूपी के प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। 2018 में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। परीक्षा में पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस उसके ऑप्शनल सब्जेक्ट थे।

शक्ति दुबे के पिता देवेंद्र कुमार दुबे कहते हैं, “मैं बहुत खुश हूं। मैंने उसकी पढ़ाई में सिर्फ़ यही भूमिका निभाई कि उसे जो कुछ भी चाहिए था, वह सब उपलब्ध कराता रहा। बाकी सब उसकी मेहनत और भगवान का आशीर्वाद था।”

देवेंद्र बताते हैं कि पिछले वर्ष दो नंबर से सफलता न मिलने के बाद शक्ति थोड़ा परेशान थीं, लेकिन हार नहीं मानीं, तैयारी में लगी रहीं और सफलता प्राप्त किया। शक्ति दुबे के पिता देवेंद्र कुमार दुबे पुलिस विभाग में हैं। उनकी माता प्रेमा दुबे गृहणी हैं। 

हर्षिता गोयल (रैंक 2)

नंबर 2 पर हर्षिता गोयल रही हैं। हर्षिता मूल रूप से हरियाणा की हैं और कई वर्षों से गुजरात के वडोदरा में रह रही हैं। हर्षिता का जन्म हरियाणा में हुआ। इसके बाद परिवार गुजरात के वडोदरा आ गया। यहीं वो बड़ी हुईं। क्वालिफिकेशन से वो एक CA हैं। 

हर्षिता थैलेसीमिया और कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए अहमदाबाद के बीलीफ फाउंडेशन के साथ काम कर चुकी हैं। परीक्षा में राजनीति विज्ञान और इंटरनेशनल रिलेशंस उनके वैक्लपिक विषय थे।

हर्षिता की माता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता में उनके पिता और परिवार का बहुत बड़ा योगदान है। इसके अलावा, अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने मित्रों को भी दिया, जिन्होंने तैयारी के दौरान उनका सहयोग किया। हर्षिता कहती हैं वह महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष रूप से काम करेंगी।

: डोंगरे अर्चित पराग (रैंक 3)

अर्चित पुणे (महाराष्ट्र) के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई से प्राप्त की और 12वीं की पढ़ाई पुणे से की। उन्होंने ने वीआईटी, वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बी.टेक) की डिग्री ली है। उनका एक ऑप्शनल सब्जेक्ट फिलॉसफी (दर्शनशास्त्र) था।

1,009 उम्मीदवारों का हुआ चयन

नियुक्ति के लिए कुल 1009 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। जिसमें 335 उम्मीदवार सामान्य श्रेणी के, 109 ईडब्ल्यूएस श्रेणी, 318 ओबीसी, 160 एससी और 87 एसटी श्रेणी के उम्मीदवार शामिल हैं। शक्ति दुबे (Shakti Dubey UPSC) ने परीक्षा में टॉप किया है। वहीं, हर्षिता गोयल दूसरे और डोंगरे अर्चित पराग तीसरे स्थान पर रहे।

मजदूर का बेटा बना आईपीएस

तिलहर कस्बा के इमली मोहल्ले निवासी शकील अहमद ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 506 रैंक हासिल की है। मंगलवार को रिजल्ट घोषित होते उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। शकील दिल्ली में हैं। उन्होंने फोन पर परिजनों को बताया कि वह आईपीएस बन गए हैं। 

हौसले बुलंद हो तो सपने भी सच हो जाते हैं। ऐसी ही कहानी शाहजहांपुर के तिलहर कस्बा के इमली मोहल्ले निवासी शकील अहमद की है, जिनके पिता कभी अपने बच्चों को पालने के लिए मजदूरी करते थे। आज बेटे ने आईपीएस बनकर बुलंदी के शिखर को छुआ है। शकील ने यूपीएससी में 506 रैंक हासिल की है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित किया तो शकील के परिवार में जश्न का माहौल हो गया। 

हाजी तसब्बर हुसैन के छह बेटे और तीन बेटियां हैं। बड़ा परिवार होने के चलते तसब्बर कभी पोटरगंज मंडी में पल्लेदारी किया करते थे। धीरे-धीरे बेटे बड़े हुए और परिवार की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली। परिवार बैटरी का कारोबार करता है। 

Exit mobile version