Site icon अग्नि आलोक

टिकट बंटवारे पर मप्र के कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़, टिकट कटने से नाराज नेताओं का भूपेंद्र यादव के सामने हंगामा,महादेव सट्टा ऐप मामले में पहला आरोपपत्र दाखिल

Share

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी उम्मीदवारों की पांचवीं सूची में नाम नहीं होने पर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट पाने के अकांक्षी उम्मीदवारों के समर्थकों ने शनिवार शाम जबलपुर में पार्टी कार्यालय में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सामने हंगामा किया। पुलिस अधीक्षक ए.पी. सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के अंगरक्षकों की शिकायत के आधार पर, लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन में बाधा डालने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में, भीड़ को मध्य प्रदेश भाजपा चुनाव अभियान समिति के प्रभारी भूपेंद्र यादव के आसपास धक्का-मुक्की करते देखा जा सकता है, जबकि एक सुरक्षाकर्मी मंत्री की सुरक्षा करने की कोशिश करता दिख रहा है। उधर बात अगर मौसम की करें तो मौसम विभाग ने रविवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इन जिलों में बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, धार, खंडवा, हरदा, खरगोन और बुरहानपुर जिले शामिल हैं। इसके अलावा अन्य जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।

टिकट बंटवारे पर MP के कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़, दिग्विजय के फोटो पर जूते मारे, गोबर पोता

टिकट बंटवारे से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने PCC दफ्तर में प्रदर्शन किया। वहीं कई कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के बंगले के बाहर पंगत लगाकर खाना खाया।

मध्यप्रदेश कांग्रेस में टिकट बंटवारे से नाराज कार्यकर्ताओं ने भोपाल में पार्टी के स्टेट हेडक्वार्टर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व CM दिग्विजय सिंह और उनके विधायक बेटे जयवर्धन सिंह का पुतला जलाया। उन्होंने दिग्विजय की फोटो को जूते मारे और गोबर भी पोता।

ये खबर अहम क्यों है: प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने अपने समर्थकों के साथ प्रदेश कार्यालय पर विरोध जताया। दिग्विजय सिंह पर OBC का हक मारकर अपने रिश्तेदारों को टिकट देने का आरोप लगाया। दामोदर ने इस्तीफा देकर प्रदेश की 16 सीटों पर चुनाव लड़ने की भी बात कही है।

Exit mobile version