Site icon अग्नि आलोक

*वीरांगना झलकारी बाई बलिदान दिवस : खजराना गणेश को दिया गया प्रथम निमंत्रण*

Share

इन्दौर। अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ द्वारा आगामी 5 अप्रैल 2026 को महान स्वाधीनता सेनानी वीरांगना झलकारी बाई के बलिदान दिवस के अवसर पर ‘झलकारी अलंकरण समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की निर्विघ्न संपन्नता और सफलता की कामना के साथ महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली, संरक्षक कैलाशचंद चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव दिनेश वर्मा दानिश, सम्भागीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धीमान एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने बुधवार को विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान श्री गणेश को प्रथम निमंत्रण पत्र अर्पित किया।

*भक्ति भाव से किया गया पूजा-अर्चन*

महासंघ के पदाधिकारियों ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चन की और गजानन के चरणों में निमंत्रण पत्र रखकर आशीर्वाद मांगा। पदाधिकारियों ने बताया कि हमारी परंपरा के अनुसार किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान गणेश को न्यौता देकर की जाती है, इसीलिए आयोजन का पहला निमंत्रण उन्हें सौंपा गया है।

*5 अप्रैल को होगा भव्य आयोजन*

महासंघ अध्यक्ष एवं महासचिव ने जानकारी दी कि 5 अप्रैल को आयोजित होने वाले ‘झलकारी अलंकरण समारोह’ में समाज की पांच उत्कृष्ट महिला विभूतियों को झलकारी अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को झलकारी बाई के बलिदान और राष्ट्रभक्ति से परिचित कराना है।

Exit mobile version