अग्नि आलोक

कांग्रेस के दावेदार अक्षम कांति बम के नेतृत्व में तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुई पांच बसें

Share

इन्दौर । आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी चौसर बिछना शुरु हो गई है, इसी के तहत अब हनुमान भक्त कमलनाथ के नेतृत्व में आगामी नवम्बर माह में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कांग्रेस कमर कस कर मैदान में उतर चुकी है, चुनावी तैयारी में विधानसभा सभा चार में सशक्त दावेदार के अक्षय कांति बम ने औंकारेश्वर की धार्मिक यात्रा शुरु कर अपनी दावेदारी को पुख्ता कर दिया है।

गौरतलब है कि विगत 35 सालों से भाजपा की अयोध्या कहे जाने वाले इन्दौर के विधानसभा क्षेत्र 4 को भेदने की तैयारी में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के सशक्त दावेदार अक्षय कांति बम ने अपनी दावेदारी पुख्ता करते हुए जहां वार्ड वार पानी के टैंकरों के माध्यम से भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझा रहे हैं, वहीं धार्मिक यात्रा के माध्यम से भाजपा की धर्म पताका की किदवंती को भेदने का काम भी शुरु कर दिया है।

आज गुरुवार 25 मई को विधानसभा 4 से कांग्रेस के सशक्त दावेदार अक्षय कांति बम ने संस्था केसरिया के बेनरतले वार्ड 72 के महावर नगर से पांच बसे भर औंकारेश्वर (ममलेश्वर) की यात्रा पर ले गए।

यात्रा को झंडी दिखाने के पूर्व अक्षय बम ने महावर नगर स्थित योगमाया कैलादेवी मंदिर से महावर नगर में आरती कर मां कैलादेवी का आशीर्वाद लिया। यहां से 300 से अधिक महिलाओं का काफिला औंकारेश्वर के लिए रवाना हुआ, बस को वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश मिंडा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश पटेल, मधुसुदन भलिका, तस्सम भट्ट, रविकांत मिश्रा, अभिषेक करोसिया, अर्चना राठौर, अंकित यादव आदि ने भगवा झंडा दिखा कर रवाना किया। सभी यात्रियों को श्री बम द्वारा रास्ते में चाय नाश्ता और औंकारेश्वर एवं ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन पश्चात भोजन भी कराया जाएगा। सभी यात्रियों का पंजीयन भी किया गया है।

Exit mobile version