अग्नि आलोक

पार्षद कमलेश कालरा मामले में सीहोर ढाबे से पांच और आरोपि गिरफ्तार, जीतू फरार

Share

एसआइटी प्रमुख एडिशनल डीसीपी आनंद यादव के अनुसार, घटना की रात से सभी आरोपित फरार थे। पुलिस लगातार इनके मोबाइल ट्रैक कर रही थी। इस दौरान इनकी लोकेशन भोपाल मिली। जब भोपाल पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने पहुंची तो पता चला कि आरोपित सीहोर पहुंच चुके हैं और एक ढाबे पर बैठे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

 इंदौर। भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर तोड़फोड़ और नाबालिग को निर्वस्त्र करने के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने मामले में शामिल पांच और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मंगलवार तक 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी थी। वहीं, बुधवार को हुई गिरफ्तारी को मिलाकर अब तक 15 आरोपित पकड़े जा चुके हैं।

Exit mobile version