Site icon अग्नि आलोक

इंदौर कलेक्टर के ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट के फॉलोअर्स 1 लाख तक पहुंचे

Share

इंदौर कलेक्टर के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर रविवार को फॉलोअर्स की संख्या एक लाख तक पहुंच गई। इंदौर के प्रशासन की यह एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी ट्वीट कर इंदौर प्रशासन को बधाई दी है। मध्य प्रदेश के किसी भी शासकीय व्यक्तिगत एकाउंट की तुलना में यह संख्या सर्वाधिक है। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए गए थे कि शासकीय गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी ट्वीटर और अन्य सोशल मीडिया एकाउंट्स पर मुहैया कराई जाए। इन निर्देशों के पालन में इंदौर में अधिक ध्यान दिया गया है। कलेक्टर ने जनसंपर्क विभाग इंदौर की सराहना की है।

निगम का पूर्व कर्मचारी फांसी पर झूला, बीमारी से था परेशान

निगम कर्मचारी के पूर्व कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र के पानी की टंकी के पास बस्ती में रहने वाले सुधाकर नामक 55 वर्षीय नगर निगम के पूर्व कर्मचारी ने फांसी लगा ली। मृतक पेरालेसिस का शिकार था। बीमारी की वजह से सुधाकर ने अपने बेटे को निगम में नौकरी दिलाई थी। फिलहाल मृतक का शव जिला अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

Exit mobile version