Site icon अग्नि आलोक

10 साल से जमी सब्जी मंडी हटाई, फिर 30 फीट चौड़ी दिखने लगी पाटनीपुरा मेन रोड

Share

इंदौर

2 नंबर विधानसभा में 10 साल से सड़क पर लग रही पाटनीपुरा सब्जी मंडी को सोमवार को निगम के रिमूवल अमले ने हटा दिया। सब्जियों के ठेले हटने के बाद पहली बार वाहन चालकों को 30 फीट चौड़ी सड़क मिल रही है। पाटनीपुरा से भमोरी तक लगने वाली इस सब्जी मंडी को इससे पहले हटाने के 10 से ज्यादा प्रयास हुए, लेकिन हर बार ठेले वाले फिर जम जाते थे।

चार साल पहले हटाने पर हुआ था हंगामा- 2019 में तत्कालीन निगमायुक्त आशीष सिंह ने कार्रवाई कर मंडी को हटवाया था, तब जमकर हंगामा हुआ था। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने कहा मंगलवार सुबह फिर से टीम यहां जांच करेगी, ताकि ठेले फिर से न लगे। इससे पहले निगम मालवा मिल और राजकुमार सब्जी मंडी हटा चुका है। दोनों मंडियों को राजकुमार ब्रिज और भंडारी ब्रिज के बोगदों में जगह दी गई है।

मंडी हटने का सबसे बड़ा फायदा ट्रैफिक को; BRTS की इस समानांतर सड़क पर हर दिन डेढ़ से दो लाख वाहन निकलते हैं

Exit mobile version