Site icon अग्नि आलोक

मोदी के लिए देश में गरीब ही सबसे बड़ी जाति-जातिगत जनगणना पर बोले पीएम

Share

खंडवा में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम एमपी के मन में मोदी की जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बाबा ओमकारेश्वर और मां नर्मदा की कृपा पात्र निमाड़ की इस पावन धरा को मैं श्रृद्धापूर्वक नमन करता हूं। खंडवा सिर्फ एक स्थान नहीं है। बल्कि आस्था, अध्यात्म, इतिहास और आधुनिकता की संगम स्थली है। यहां जब भी मुझे आने का मौका मिला है, जब भी इस पवित्र धरती पर आया हूं तब ऐसा लगता है कि मैं तीर्थ यात्रा पर आया हूं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में दो दिन जहां जहां गया हूं, जो दृश्य देखता हूं, जो उत्साह और उमंग देखता हूं, जो भावनाओं का एक प्रवाह देखता हूं। मैं हर कोने से सुन रहा हूं, लोग कहते हैं कि एमपी के मन में मोदी। निमाड़ में पीएम मोदी ने कहा कि नए वोटरों को माता-पिता बताएं, कैसा था कांग्रेस का शासन।

‘माताएं-बहनें आज लखपति बन गई हैं’
मोदी ने कहा कि हमारे यहां कैसा है कि घर है तो किसके नाम पर पति के नाम पर। दुकान पति के नाम पर। गाड़ी लाए तो किसके नाम पर। पति के नाम पर या बेटे के नाम पर। खेत है तो किसके नाम पर पति के नाम पर, पति नहीं रहा तो किसके नाम पर बेटे के नाम पर। मां को क्या, महिला को क्या, उसके नाम कुछ नहीं। ये बेटा यह दर्द समझता है और इसलिए बेटा ने तय किया है कि माताएं-बहनें, जो मैं अब घर देता हूं न महिलाओं के नाम देता हूं। ताकि वो घर की मालकिन बनें। मोदी ने कहा कि एक-एक घर लाखों का बन रहा है तो एक प्रकार से मेरी माताएं-बहनें आज लखपति बन गई हैं।  

पीएम ने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने देश के लिए क्या-क्या नहीं किया। देश के कोने-कोने में जाकर देश को जोड़ा था। आज कांग्रेस क्या कर रही है। कांग्रेस आज समाज को बांटने के लिए साजिशें रच रही है। कांग्रेस भ्रम फैला रही है, झूठ बोल रही है। कांग्रेस लोगों को बांटकर वोट की फसल काटना चाहती है। मप्र के लोगों को मप्र के भविष्य के लिए ये तोड़ने वाली, बांटने वाली विचारधारा को जमींदोज कर देना है। कांग्रेस को रोकने के लिए मप्र के लोगों का एकजुट रहना जरूरी है। भाजपा सबका साथ, सबका विश्वास के साथ बढ़ रही है। मोदी के लिए देश में गरीब ही सबसे बड़ी जाति है।
 पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस यहां सरकार बनाने के लिए क्यों छटपटा रही है। क्या जरूरत पड़ गई है। पागल की तरह दौड़ रही है। कांग्रेस का इरादा साफ है। कांग्रेस एमपी को अपनी पार्टी का एटीएम बनाना चाहती है।

Exit mobile version