फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी पाया गया है. अदालत ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई है. सरकोजी 2007 से 2012 के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति थे. उन्होंने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों से इनकार किया है. पिछले साल के अंत में 10 दिनों तक इस मामले की सुनवाई चली थी. उन पर भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के आरोप हैं.
66 साल के सरकोजी पर संदेह है कि उन्होंने अवैध रूप से 2014 में एक सीनियर मजिस्ट्रेट से जानकारी मांगने की कोशिश की थी. फ्रांस के आधुनिक इतिहास में पहली बार किसी पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा चला है. सरकोजी से पहले जाक चिरक 2011 में सार्वजनिक पैसे के दुरुपयोग का दोषी पाया गया था. पेरिस के मेयर रहते किए गए उनके कामों के लिए उन्हें दो साल की सजा सुनाई गई थी.

