Site icon अग्नि आलोक

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने केंद्र समेत राज्य सरकार पर साधा निशाना

Share

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में महामारी कोरोना का संकट जहां थम गया है वहीं दूसरी तरफ सियासी गलियारे में सरकार के खिलाफ मंत्रियों के बयान सामने आते ही रहते है। इस बीच ही कांग्रेस के पूर्व खेल मंत्री जीतू पटवारी का बयान चर्चा में सामने आया है जहां राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

पूर्व मंत्री पटवारी ने बयान में कही बात

इस संबंध में, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, सन् 2014 में कहा था कि, मेरा सपना है, की हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवा में उड़े?। लेकिन इन छह सालों में इन्होंने ऐसे हालात पैदा कर दिए, की हवाई जहाज में चलने वाला अब साइकिल को प्रोमोट कर रहा है!, ट्रेन का सफर हवाई सफर को टक्कर दे रहा है। साथ ही शिवराज सरकार को घेरते हुए कहा कि, शिवराज जी, जो संकट में समय मदद करे उनके साथ धोखा शोभा नहीं देता है। कोरोनाकाल में अपनी जान की परवाह किए बगैर सेवा देने वाले 6 हजार कोरोना वॉरियर्स को सरकार रोजगार दें।

Exit mobile version