विशिष्ट अतिथि देवास राजमाता गायत्री राजे ,विधायक रमेश मेंदोला, समाजसेवी मुस्कान भारती, राजेश गर्ग पीएनबी के मृत्युंजय जी, रितु ग्रोवर, विष्णु प्रसाद बिंदल होंगे
इंदौर। मध्य प्रदेश थैलेसीमिया वेलफेयर सोसाइटी की नव शृंगारित ब्लड बैंक का उद्घाटन आज 26 मार्च 2023 को पूर्व मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे रिंकू शर्मा थैलेसीमिया हॉस्पिटल नंदा नगर परिसर में होगा
मध्य प्रदेश थेलेसिमिया वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा सचिव वंदना शर्मा एवं उपाध्यक्ष रामस्वरूप मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदौर के कलेक्टर टी इलैयाराजा होंगे ।जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में देवास विधायक एवं राजमाता गायत्री राजे पवार, विधायक रमेश मेंदोला एवं इंदौर की समाजसेवी मुस्कान भारती तथा विशेष अतिथि कल्याण ग्रुप के संचालक राजेश जी गर्ग, टीकमचंद जी गर्ग , समाजसेवी रितु ग्रोवर, पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रभारी श्री मृत्युंजय जी एवं समाजसेवी विष्णु प्रसाद बिंदल होंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर के प्रतिष्ठित कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ एसएस नैयर करेंगे ।
