Site icon अग्नि आलोक

पूर्व सांसद मकन सिंह सोलंकी ने थामा कांग्रेस का दामन

Share

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने नर्सिंग परीक्षाओं पर रोक हटाने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि मामला गंभीर है। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। शुक्रवार को मामले की सुनवाई डबल बेंच ने की। अब अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।

बता दें कि हाईकोर्ट ने 27 फरवरी को नर्सिंग परीक्षाओं पर रोक लगाई थी। इसके बाद शासन और नर्सिंग कॉलेजों ने छात्रों के भविष्य का हवाला देकर परीक्षाओं पर से रोक हटाने की मांग की थी।

भाजपा के पूर्व सांसद मकन सिंह सोलंकी ने शुक्रवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है। शुक्रवार को बड़वानी जिले के सिलावद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आगमन पर कांग्रेसी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा से कई दिनों से नाराज चल रहे पूर्व सांसद मकन सिंह सोलंकी ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान विधायक हनी बघेल, मनावर विधायक हीरालाल अलावा, विधायक चंद्रभागा किराड़े, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र दरबार समेत पूर्व विधायक रमेश पटेल आदि उपस्थित रहे।

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को जिले के दौरे पर आए। उन्होंने सिलावद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व सांसद मकनसिंह सोलंकी कांग्रेस में शाम‍िल हुए।

भाजपा के पूर्व सांसद सोलंकी का मंच पर दिग्विजयसिंह ने स्वागत किया। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व ही उन्हें समझाने के लिए प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल, राज्यसभा सदस्य और उनके भतीजे डा सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद गजेंद्रसिंह पटेल, पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम सोनी सहित अन्य नेता उनके घर पर पहुंचे थे। यहां पर काफी देर तक उन्हें समझाइश दी गई।

अपने संबोधन में दिग्विजयसिंह ने कहा कि भाजपा ने आदिवासियों को वनवासी कहा और सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस ने ही आदिवासियों को आरक्षण दिलाया।

उन्‍होंने कहा कि वर्तमान में यूरिया, दवाई, बिजली सहित हर वस्तु महंगी हो गई। कांग्रेस ने किसानों को मुफ्त बिजली दी। एक बत्ती कनेक्शन दिया। भाजपा ने हमारे विधायक खरीदे। भाजपा की खरीदफरोख्त में कांग्रेस का एक भी आदिवासी नेता नहीं बिका। 20 साल बाद हमारे शिवराज मामाजी को हमारी बहना की याद आई।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले-इंदौर से शारजाह के लिए हफ्ते में तीन दिन फ्लाइट आज से

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- इंदौर के इतिहास के लिए आज एक और महत्वपूर्ण दिवस है। आज से हफ्ते में 3 दिन इंदौर से शारजाह की फ्लाइट शुरू हो रही है। 2013-14 में इंदौर सिर्फ 6 शहरों के साथ जुड़ा हुआ था और आज इंदौर 24 शहरों से जुड़ चुका है।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने नर्सिंग परीक्षाओं पर रोक हटाने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि मामला गंभीर है। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। शुक्रवार को मामले की सुनवाई डबल बेंच ने की। अब अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।

बता दें कि हाईकोर्ट ने 27 फरवरी को नर्सिंग परीक्षाओं पर रोक लगाई थी। इसके बाद शासन और नर्सिंग कॉलेजों ने छात्रों के भविष्य का हवाला देकर परीक्षाओं पर से रोक हटाने की मांग की थी।

पूर्व सांसद मकन सिंह सोलंकी ने थामा कांग्रेस का दामन

भाजपा के पूर्व सांसद मकन सिंह सोलंकी ने शुक्रवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है। शुक्रवार को बड़वानी जिले के सिलावद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आगमन पर कांग्रेसी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा से कई दिनों से नाराज चल रहे पूर्व सांसद मकन सिंह सोलंकी ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान विधायक हनी बघेल, मनावर विधायक हीरालाल अलावा, विधायक चंद्रभागा किराड़े, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र दरबार समेत पूर्व विधायक रमेश पटेल आदि उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले-इंदौर से शारजाह के लिए हफ्ते में तीन दिन फ्लाइट आज से

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- इंदौर के इतिहास के लिए आज एक और महत्वपूर्ण दिवस है। आज से हफ्ते में 3 दिन इंदौर से शारजाह की फ्लाइट शुरू हो रही है। 2013-14 में इंदौर सिर्फ 6 शहरों के साथ जुड़ा हुआ था और आज इंदौर 24 शहरों से जुड़ चुका है।

Exit mobile version