Site icon अग्नि आलोक

हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्मगलिंग का 7 किलोग्राम सोना पकड़ा, पेट में छिपाकर ला रहे थे चार सूडानी पैसेंजर्स

Share

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने शुक्रवार रात को पेट (मलद्वार) में सोना छिपाकर स्मगल कर रहे चार लोगों को पकड़ लिया। इनके पेट में से करीब 7.3 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है, जिसकी भारतीय बाजार में करीब 3.6 करोड़ रुपए कीमत है। पकड़े गए लोगों में दो पुरुष और दो महिलाएं हैं। चारों सूडान के नागरिक हैं और दुबई से सोना स्मगल कर भारत में ला रहे थे। ये चारों दुबई-इंडिया फ्लाइट से हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतरे थे।

Exit mobile version