इंदौर
आम नागरिकों विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं में खून की कमी की जांच के लिए इंदौर के ओल्ड सीहोर रोड़ स्थित रॉबर्ट नर्सिंग होम में 18 मार्च को निशुल्क शिविर आयोजित किया गया है।
रॉबर्ट नर्सिंग होम के मानद सचिव डॉ. विजय सेन यशलहा ने बताया कि इस शिविर में खून की कमी का पता लगाने के लिए हिमोग्लोबिन की निशुल्क जांच की जाएगी। यह शिविर सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं में खून की कमी के कारण अनेक दुष्परिणाम दिखाई देते हैं। खून की कमी का पता समय पर लगने से बेहतर इलाज संभव रहता है। समय पर इलाज मिलने से स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।

