देश के चर्चित शीना बोरा हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार शीना बोरा की मां और मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो से कहा है कि उनकी बेटी जीवित है. जांच एजेंसी को कश्मीर में उसकी तलाश करनी चाहिए. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इंद्राणी मुखर्जी ने जांच ब्यूरो को बताया है कि वह हाल ही में जेल में एक महिला से मिली थी, जिसने कहा था कि वह कश्मीर में शीना बोरा से मिली थी. इंद्राणी मुखर्जी ने विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष एक आवेदन भी दिया, जिस पर जल्द ही सुनवाई होने की संभावना है.
शीना बोरा (24), इंद्राणी के पहले पति की बेटी थी. पति से अलग होने के बाद इंद्राणी, मीडिया बैरन रहे पीटर मुखर्जी के साथ रह रहीं थीं. शीना की अप्रैल 2012 में इंद्राणी मुखर्जी, उसके तत्कालीन ड्राइवर श्यामवर राय और खन्ना द्वारा कथित तौर पर एक कार में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. उसके शव को जला दिया गया और पड़ोसी रायगढ़ जिले के एक जंगल में फेंक दिया गया था. इस मामले में इंद्राणी मुखर्जी को अगस्त 2015 में गिरफ्तार किया गया था.
पुलिस सूत्रों ने बताया था कि शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी ने बड़ी ही बेरहमी से अपनी बेटी को मौत के घाट उतारा था. इंद्राणी के ड्राइवर श्याम राय ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि शीना को मौत के घाट उतारते वक्त इंद्राणी बार बार उसे कह रही थी कि अब ले बांद्रा में 3 बीएचके फ्लैट. दावा था कि शीना अपनी मां इंद्राणी को ब्लैकमेल कर मुंबई के बांद्रा में एक फ्लैट मांग रही थी. इसी के चलते इंद्राणी ने शीना को अपने रास्ते से हटाया था.
आरुषि तलवार : आरुषि (14) का शव नोएडा के उनके ही घर के अंदर मई 2008 में मिला था. सबसे पहला शक नौकर हेमराज पर था. दो दिन बाद हेमराज (45) का शव भी उसी घर की छत पर मिला था. उत्तर प्रदेश पुलिस की घटिया जांच के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती की सिफारिश पर मामला सीबीआई को सौंप दिया था. लंबी जांच के बाद, आरुषि के माता-पिता, डॉ राजेश और नूपुर तलवार को उनकी बेटी और हेमराज की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. हालांकि, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने चिकित्सक दंपत्ति को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया.
सुनंदा पुष्कर : कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी 2014 की रात को दिल्ली शहर के एक लग्जरी होटल के एक कमरे में मृत पाई गई थीं. उनकी मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए आत्महत्या के संदेह और ड्रग ओवरडोज की संभावना की जांच की गई थी. अक्टूबर 2014 में, उसकी मौत की जांच कर रहे मेडिकल टीम ने निष्कर्ष निकाला कि उसकी मौत जहर से हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने बताया कि सुनंदा की वास्तव में हत्या कर दी गई थी. इस साल अगस्त में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता शशि थरूर को हत्या के मामले में आरोपों से बरी कर दिया था.
रिजवान उर रहमान : रिजवान उर रहमान की मर्डर मिस्ट्री केस एक ट्रैजिक लव स्टोरी थी जिसने काफी ध्यान खींचा था. रहमान, जिन्होंने उद्योगपति अशोक टोडी की बेटी से शादी की थी. रहमान 2007 में रेलवे ट्रैक के पास मृत पाए गए थे. रहमान पर दबाव था कि वह शादी को रद्द कर दे. उनकी पत्नी के परिवार और कुछ पुलिस अधिकारियों ने कथित तौर पर दबाव डाला था. वहींं अशोक टोडी पर रहमान की हत्या के लिए उकसाने का संदेह था. हालांकि, काफी जांच-पड़ताल और हंगामे के बाद उनकी मौत को आत्महत्या करार दिया गया.विज्ञापन
नैना साहनी : नैना साहनी हत्या कांड जिसे ‘तंदूर मर्डर केस’ के नाम से जाना जाता है, देश की सबसे वीभत्स घटनाओं में से एक है. इसके मुख्य आरोपी नैना के पति सुशील कुमार शर्मा था. उसने पुरुष मित्र के साथ कथित संबंधों पर आपत्ति जताते हुए 1995 में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. फिर उसने उसके शरीर को टुकड़ों में काट दिया और उसे एक रेस्तरां के तंंदूर में जलाने का प्रयास किया था. इस मामले में डीएनए सबूत और दूसरी शव परीक्षा का इस्तेमाल आरोपी के अपराध को स्थापित करने के लिए किया गया था.
शीना बोरा हत्याकांड केस में एक नया ट्विस्ट आ गया है. इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी जो कई सालों से जेल की सलाखों में कैद हैं उसने एक सनसनीखेज दावा किया है. इंद्राणी मुखर्जी ने दावा किया है कि शीना बोरा जिंदा है और कश्मीर में है. जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी ने केंद्रीय जांच एजेंसी को एक पत्र लिखकर शीना बोरा को खोजने की बात कही है. अचानक से एक लड़की की गुमशुदगी फिर हत्या, उसकी मां पर बेटी की हत्या का आरोप ये सब एक थ्रिलर फिल्म की कहानी जैसा है. आइए जानते हैं शीना बोरा हत्याकांड की पूरी कहानी.
शीना बोरा इंद्राणी मुखर्जी और उनके पहले पति की बेटी थीं. पति से अलग होने के बाद इंद्राणी मीडिया बैरन रहे पीटर मुखर्जी के साथ रिश्ते में थीं. शीना भी पीटर और इंद्राणी के साथ ही रहती थी. शीना बोरा हत्याकांड का खुलासा तब हुआ था जब इंद्राणी मुखर्जी के ड्राइवर श्यामवर राय को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पकड़ा. पुलिस की पूछताछ में ड्राइवर ने खुलासा किया है कि इंद्राणी मुखर्जी ने 2012 में शीना बोरा (Sheena Bora murder case) का गला घोंट दिया था, जिसे वह अपनी बहन कहती थी. ड्राइवर ने पुलिस को बताया था कि इंद्राणी ने शीना बोरा के शव को जला दिया गया और पड़ोसी रायगढ़ जिले के एक जंगल में फेंक दिया गया था. ड्राइवर के खुलासे के बाद मुंबई पुलिस ने इंद्राणी मुखर्जी को सर्विलांस पर रखा और 2015 में उसे गिरफ्तार किया गया.
इंद्राणी मुखर्जी के बाद शीना बोरा हत्याकांड में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में पीटर मुखर्जी को भी हिरासत में लिया गया. हालांकि उन्हें जल्द ही जमानत मिल गई. शीना बोरा की हत्या सौतेले भाई से प्रेम प्रसंग और संपत्ति विवाद के कारण हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इंद्राणी मुखर्जी के पति पीटर मुखर्जी की पहली पत्नी से हुए बेटे जिसका नाम राहुल है, उससे शीना बोरा का लव अफेयर चल रहा है. अपने ही सौतेले भाई से शीना के लव अफेयर की बात से इंद्राणी और पीटर नाखुश थे.विज्ञापन
सौतेले भाई से लव अफेयर के कारण ही इंद्राणी मुखर्जी ने अपनी ही बेटी की हत्या को अंजाम दिया था. यह एक तरह से हाई प्रोफाइल ऑनर किलिंग का केस है. पहले शीना की गला घोंटकर हत्या की गई, फिर उसके शव को जलाया गया और बाद में कंकाल को मुंबई से दूर रायगढ़ के जंगलों में फेंक दिया गया. इंद्राणी के ड्राइवर ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा था, इंद्राणी ने बहाने से शीना को मिलने के लिए बुलाया और जब वो आई तो उसे कार में जबरन बैठाकर ले गए. कार में शीना बोरा, इंद्राणी मुखर्जी, ड्राइवर श्याम और इंद्राणी का पूर्व पति संजीव खन्ना भी थे. उन्होंने कार में ही शीना का गला घोट कर हत्या कर दी थी. हत्या के अगले दिन सुबह शीना बोरा की लाश को रायगढ़ के जंगल में ले जाया गया और वहां पेट्रोल डालकर जला दिया गया.
ड्राइवर के बयान के बाद इंद्राणी मुखर्जी के पहले पति संजीव खन्ना को पुलिस ने गिरफ्तार किया और सभी ने अपने गुनाह को कुबूल कर लिया. इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब इंद्राणी के दूसरे पति पीटर मुखर्जी ने कहा कि शीना उसकी बेटी नहीं बल्कि छोटी बहन है. वह अपने 13 साल के वैवाहिक जीवन में यही जानते थे कि शीना, इंद्राणी की छोटी बहन है. पीटर मुखर्जी का कहना था, “शीना का मेरे बेटे राहुल के साथ अफेयर था जो कि इंद्रणी को पसंद नहीं था. पीटर ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि शीना इंद्राणी की बहन थी और इस बात की कोई खबर नहीं थी कि शीना इंद्राणी की बेटी थी जो कि उनके पहले शादी से जन्मी थी.
पीटर मुखर्जी ने अपने बयान में कहा था कि 20212 के बाद से ही शीना बोरा गायब थी. उन्होंने इस बारे में कई बार इंद्राणी से पूछा तो जवाब मिला कि वो पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गई है. पुलिस के बाद में इस मामले की जांच सीबीआई के हवाले कर दी गई. जांच एजेंसी के मुताबिक, शीना की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह मुंबई में एक फ्लैट की मांग कर रही थी. सीबीआई के आरोप पत्र में कहा गया है कि शीना बोरा अपनी मां को ब्लैकमेल कर रही थी.विज्ञापन
इस केस में सीबीआई ने कोर्ट में 52 गवाह पेश किए थे. इस केस की सुनवाई के दौरान ही पीटर मुखर्जी और इंद्राणी मुखर्जी का तलाक हो गया था. जांच के बाद 6 फरवरी 2020 को कोर्ट ने पीटर मुखर्जी को जमानत दे दी थी. कोर्ट ने कहा था कि पीटर का इस मामले में से कोई संबंध नही हैं. हालांकि इस मामले में इंद्राणी मुखर्जी अब तक जेल की सलाखों में बंद है.

