Site icon अग्नि आलोक

युकां का स्टूडेंट्स की मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन,पुलिस ने भाजी लाठिया

Share

इंदौर के 14 हजार कॉलेज स्टूडेंट्स को पिछले दो साल से छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है, जिसके चलते वे पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर हैं। ऐसे स्टूडेंट्स के समर्थन में शनिवार को युवक कांग्रेस उतरी। युकां ने स्टूडेंट्स की मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया।

युवक कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सुबह 10 बजे हरसिद्धि मंदिर के पास इकट‌्ठा हुए। इसके बाद उनकी रैली यहां से कलेक्टर कार्यालय के लिए निकली। कलेक्ट्रेट में पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात था। पुलिस ने बैरिकेड्स लगा रखे थे। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स हटाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। जिसके बाद वे स्टूडेंट्स के साथ बैरिकेड्स के नजदीक ही बैठ गए। इसके कुछ देर बाद उन्होंने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।

स्कॉलरशिप नहीं आने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी
प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस के शहर उपाध्यक्ष निखिल वर्मा बैरिकेड्स के ऊपर चढ़कर उसे हटाने लगे। वर्मा के साथ अन्य नेता भी बैरिकेड्स पर चढ़ने लगे तो पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। वर्मा ने कहा, 2 साल से भांजे-भांजियों को स्कॉलरशिप नहीं मिल पाई है। इस वजह से स्टूडेंट्स शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। शिक्षा का मूल अधिकार छीन लिया गया है। छात्रों की आवाज सुनी नहीं जा रही है। वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा, यदि 20 से 25 दिनों में छात्रवृत्ति नहीं आई, तो इससे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान युवक कांग्रेस नेता पिंटू जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र मौजूद थे।

युवक कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्टर कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। पुलिस ने यहां बैरिकेड्स लगा रखे थे। युवक कांग्रेस और स्टूडेंट्स की रैली यहां पहुंची तो पुलिस ने अंदर घुसने नहीं दिया।

मप्र युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव सरफराज अंसारी ने बताया कि लगातार 2 साल से छात्रवृत्तियां रोकी जा रही हैं या किस्तों में दी जा रही है। जब युवाओं के शिक्षा पर खर्च करने की बात आती है तो सरकार धन की कमी का बहाना बनाकर छात्रवृत्ति रोकती है। जबकि हर महीने प्रदेश में राजनीतिक लाभ के लिए करोड़ों रुपयों का आयोजन (मेगा इवेंट) करने के लिए सरकार के पास धन की कमी नहीं होती। सरकार की नीति से प्रभावित होने वाले स्टूडेंट्स ओबीसी, एससी, एसटी और आर्थिक पिछड़ा वर्ग से हैं।

युवक कांग्रेस कार्यकर्ता और छात्र बड़ी संख्या में प्रदर्शन करने पहुंचे। पुलिस ने कलेक्टर कार्यालय में जाने से रोका तो उन्होंने बैरिकेड्स पर चढ़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उन पर डंडे बरसाए।

युवक कांग्रेस ने रखी ये मांगें

पुलिस ने युवक कांग्रेस और स्टूडेंट्स के रैली-प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे। हालात बेकाबू होने पर गिरफ्तारी के लिए वाहन भी लाकर खड़ा किया था।

Exit mobile version