देवास
ट्रैक्टर शोरूम और टायर दुकान में अज्ञात कारणों से शुक्रवार रात को आग लग गई। आग से शोरूम में रखे ट्रैक्टर जल गए। वहीं, टायर के साथ ही ऑटो पार्ट्स का सामान भी जल गया। इसके अलावा आग ढाबे के साथ ही पास की कुछ दुकानों तक भी पहुंची, यहां भी काफी नुकसानी हुई है।
आग इंदौर-भोपाल बायपास रोड पर ट्रैक्टर शोरूम में लगी। आग से शोरूम में खड़े ट्रैक्टर, फर्नीचर सहित लाखों का सामान जल गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो आग की लपटें दूर से ही नजर आ रही थीं।
‘नगर परिषद की दमकल टीम ने 5 गाड़ियों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग विकराल होती चली गई। आग को जब तक काबू किया जाता, वह टायर दुकान के साथ ही पास स्थित ढाबे तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से ढाबे में रखी सामग्री भी जलकर राख हो गई। आग पर काबू पाने के लिए नगर निगम देवास की फायर टीम भी मौके पर पहुंची।

