देपालपुर -युवा कांग्रेस के द्वारा देपालपुर में शहीद भागीरथ सिलावट महाविद्यालय मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई सभी कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके गांधी जी एवं शास्त्री जी को याद किया
माल्यार्पण के पश्चात सभी युवाओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में सभी युवाओं ने संकल्पित होकर शपथ ली कि देश में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ हमेशा खड़े रहेंगे एवं गांधी के विचारों को आत्मसात कर के नए भारत निर्माण में अपना सहयोग करेंगे जिस प्रकार गांधी जी ने हमेशा सत्य को धारण करके देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है वैसी भूमिका हमें सभी को देश के नवनिर्माण में लगानी है
आज देश में जहरीली विचारधारा हावी हो रही है जिससे देश विघटन की ओर जा रहा है हमें इन संप्रदायिक एवं जहरीली विचारधारा के विरुद्ध खड़े होकर अपनी आवाज को बुलंद करना होगी कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र दुबे युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष राजा दयाल नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी जिला महासचिव सूरज धाकड़ विधानसभा उपाध्यक्ष गोकुल धाकड़ फारुख ठेकेदार सादात अली शाहिद मंसूरी शिवम कोशिक सोनू नाथ ललित तिवारी राजेश पांडे जितेन चौहान नितिन यादव परमानंद नागर महेश गहलोत हरिओम सोलंकी राज सोलंकी यशराज रवि सुमित आशु चौबे आदि उपस्थित थे
युवा कांग्रेस द्वारा देपालपुर में गांधी एवं शास्त्री जयंती मनाई

