Site icon अग्नि आलोक

*गांधीजी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, सर्वधर्म समभाव के विचार सदैव प्रासंगिक*

Share

*एसकेएम ने गांधीजी की 77वीं पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी*

केंद्र सरकार की सांप्रदायिकता और किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष में जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील*

संयुक्त किसान मोर्चा ने गांधीजी की 77वीं पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधीजी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, सर्वधर्म समभाव के विचार सदैव प्रासंगिक हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा सभी नागरिकों से सांप्रदायिकता, अन्याय, हिंसा, भेदभाव, अधिनायकवाद और पर्यावरण की गिरावट के कॉर्पोरेट एजेंडे को हराने के लिए किसानों और मजदूरों के संयुक्त आंदोलनों द्वारा चलाए जा रहे जन संघर्षों में सक्रिय भागीदारी की अपील करता है।

संयुक्त किसान मोर्चा गरीबों और ग्रामीण लोगों की भलाई के गांधीजी के दर्शन का सम्मान करता है और कॉर्पोरेट लूट, हिंसा एवं देश के प्राकृतिक संसाधनों की लूट पर आधारित शोषण की वर्तमान व्यवस्था को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस शहादत दिवस पर संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत के संविधान में उल्लिखित देश के सभी नागरिकों के लिए सामाजिक, न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।

जारीकर्ता

 *मीडिया सेल | संयुक्त किसान मोर्चा*

Exit mobile version