Site icon अग्नि आलोक

गौरव ने किया कार्यालय का किया शुभारंभ

Share

देपालपुर । जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 16 में ग्राम पंचायत एवं 48 गांव सम्मिलित है । सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व वरिष्ठजन कार्यालय शुभारम्भ अवसर में शामिल हुए । वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधेश्याम पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार से किसान आमजन बहुत ही परेशान हैं गांव का विकास रुक गया है ऐसी सरकार को सबक सिखाने के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को जिताएं , दूध संघ अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल ने संबोधित करते हुए कहा की वार्ड क्रमांक 16 में गौरव पटेल को कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित टिकट दिया गया है जो कि युवा होने के साथ मिलनसार और योग्य है ऐसे उम्मीदवार को जिताना हम सभी कार्यकर्ताओं का धर्म है सभी उपस्थित साथियों से कांग्रेसजन से कांग्रेस प्रत्याशी को विजय दिलाने का संकल्प दिलाया ।जिला पंचायत सदस्य कृपाराम सोलंकी, राहुल पटेल, चेतन पटेल, जगदीश गहलोत पूर्व सरपंच,रघुनाथ सीह मोरी, जितेंद्र यादव, मोहन सिंह गुर्जर, बाबू जाट, गब्बू पटेल, मोहन पटेल, मिथलेश जोशी आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे ।

Exit mobile version