Site icon अग्नि आलोक

*सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट,7000 रूपये तोला सस्ता हूं सोना*

Share

अमेरिका, चीन,जापान, जर्मनी आदि कई बड़े देशों के बीच ट्रेड वॉर के चलते सोने की कीमतें सातवें आसमान में जा पहुंची है। बीते महीने 22 अप्रैल को सोना 1 लाख रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा। लेकिन अब कई दिनों से सोने के भाव में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि सोने में तगड़ी गिरावट आने वाली है। आईये जानते हैं कितने में मिल रहा 10 ग्राम सोना –

साल 2025 की शुरूआत से ही सोने की बढ़ती कीमतों ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं। इन चार महीनों में जो सोने के भाव में तेजी आई है। वह पिछले एक दश्क में भी नहीं आई है। यहां तक की सोने ने एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़ों को भी पार कर लिया है। लेकिन बेलगामघोड़े की तरह दौड़ रहे सोने के दाम (Gold Price) पर अब ब्रेक लग गया है। दरअसल, जब से सोने ने एक लाख रुपये के आंकड़े को टच किया है इसमें गिरावट का दौर जारी है। एक्सपर्ट का मानना है कि सोने में यह गिरावट आगे बड़ा रूप भी ले सकती है। 

इस वजह से सस्ता हुआ सोना – 

सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव के पीछे कई कारण होते हैं। इस समय सोना सस्ता होने के पीछे सबसे अहम कारण अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर टेंशन का कम हुई है, जिसकी वजह से अब गोल्ड निवेश मुनाफावसूली कर रहे हैं और सुरक्षित निवेश के रूप में गोल्ड निवेश को छोड़कर मार्केट का रूख कर रहे हैं। इसकी वजह से गोल्ड डिमांड में कमी आई है और सोने की कीमतें लगातार दूसरे हफ्ते नीचे आई हैं।

शुक्रवार को MCX पर सोने का भाव (MCX  Gold Rate) 92,700 रुपये प्रति तोले पर बंद हुआ है, जो 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई से 7000 रुपये सस्ता होकर नीचे आ गया है। हालांकि, वीकेंड सेशन में MCX पर सोने के दाम में उछाल आया और MCX पर सोने का भाव (Gold Rate) 92,055 रुपये प्रति तोले के साप्ताहिक निचले स्तर को छूने के बाद 93,000 रुपये के लगभग बंद हुआ है।

सोने में 7000 रुपये की बड़ी गिरावट – 

बीते महीने 22 अप्रैल को सोने के दाम (Sone Ka Bhav) 99,358 प्रति तोले के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए था। इस हाई लेवल को टच करने के बाद सोने के भाव में लगभग 7000 रुपये की गिरावट आ चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में वर्तमान में सोने की कीमत (Gold Price) 3,240.88 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई, जबकि कॉमेक्स सोने की कीमत 3,257 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुई है। कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक अमेरिकी डॉलर में उछाल और अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर टेंशन कम हुई है दोनों ही देशों के बीच व्यापार की स्थिति सुधरी है जिसकी वजह से सोने में गिरावट आई है। 

जानिये महानगरों के ताजा रेट – 

आज मुंबई में सोने का भाव 92,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी। जबकि बेंगलुरु में सोने की कीमत 92,890 रुपये प्रति तोले पर थी। 3 मई को नई देश की राजधानी दिल्ली में सोने का दाम 92,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

एक्सपर्ट के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर में मजबूत उछाल और अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर टेंशन कम होने के कारण आज सोने की कीमतों गिरावट आई है। एक्सपर्ट का मानना है कि जबसे व्हाइट हाउस द्वारा चीन पर टैरिफ में कटौती की खबरें सामने आई हैं, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 98 के स्तर से नीचे जाने के बाद वापस उछल गया और ऐसी रिपोर्ट्स ने अमेरिकी डॉलर सेंटिमेंट को बढ़ावा दिया, जिससे तेज रफ्तार से बढ़ रहे सोने के रेट पर ब्रेक लगा दिया है।

Exit mobile version