Site icon अग्नि आलोक

बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मेडल

Share

लखनऊ, । सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चैक कैम्पस के कक्षा-3 के प्रतिभाशाली छात्र अविरल गुप्ता ने डिस्ट्रिक्ट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल अर्जित कर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता डिस्ट्रिक्ट बाॅक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में सम्पन्न हुई, जिसमें लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपने दमखम व उत्कृष्ट तकनीक की बदौलत शानदार प्रदर्शन कर चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया है। अविरल ने 18 से 20 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल अर्जित किया है। 

 सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। 

Exit mobile version