Site icon अग्नि आलोक

ग्रेड माचल पार्ट…….मुख्यमंत्री जी आपने कहा था माफियाओं को जमीन के अंदर गड्ढा खोदकर गाढ़ दूंगा…..प्रदेश के सबसे बड़े मिठाई माफिया ओर अवैध साम्राज्य बनाने वाले पप्पू उर्फ प्रकाश ओर उसके भाइयों का नंबर कब आएगा ?

Share

– भूपेंद्र नामदेव

अवैध दा ग्रेंड माचल ओर अपना स्वीट्स के संचालक सबसे बड़े मिठाई माफिया ओर अवैध निर्माण के जादूगर पप्पू उर्फ प्रकाश का बड़ा भाई मुन्ना उर्फ महेंद्र राठौर यानी टोपीबाज का नया कारनामा….व्यापारियों ओर लोगो के करोड़ो रूपये खाकर दिवालिया होकर घूम रहा है पप्पू उर्फ प्रकाश राठौर के संरक्षण में
रोज पैसे मांगने वालों की भीड़ लगी रहती है अपना पैलेस के बाहर…..पैसे मांगने वालों को जान से मारने की धमकी मिल रही है….अपनी ही मेहनत की पूंजी पाने के लिए दर दर की ठोकर खा रहे है पीड़ित लोग
*जिन बैंकों के लोगो को चेक दिए वो हो गए बाउंस…..खाते में पैसे ही नही….बैंक भी परेशान हो गई लोन देकर….चंदन नगर स्थित अवैध होटल का एक हिस्सा भी बेचा*

इंदौर – काले कारनामो से घिरा पप्पू उर्फ प्रकाश राठौर का परिवार मुन्ना उर्फ महेंद्र राठौर , अशोक राठौर ओर भूपेंद्र राठौर के एक के बाद एक कई बड़े खुलासे सामने आ चुके है । लेकिन मुख्यमंत्री के सपने के शहर में अवैध साम्राज्य खड़े करने वाले पप्पू उर्फ प्रकाश राठौर पर कब कार्यवाई होगी ये तो समय ही बताएगा लेकिन एक के बाद एक काले कारनामे सामने आने के बाद भी कार्यवाई नही होना कई सवाल खड़े करती है ।
ताजा मामला पप्पू उर्फ प्रकाश राठौर के बड़े भाई यानी महेंद्र उर्फ मुन्ना राठौर से जुड़ा है । मुन्ना उर्फ महेंद्र ने पप्पू उर्फ प्रकाश के संरक्षण में कई लोगो से करोड़ो रूपये हुंडी चिट्टी पर लिए ओर खा गया । अलाम ये है कि 2017 ओर 2018 यानी चार साल पहले लिए गए पैसे वापस देना तो दूर उसका ब्याज तक नही दिया । सुबह से चंदननगर रोड पर बने अवैध अपना पैलेस के बाहर पैसे मांगने वालों की भीड़ लगी रहती है । लोगो को हुंडी चिट्टी के साथ *भारतीय स्टेट बैंक महेश नगर ब्रांच* के चेक दिए थे लेकिन जो भी चेक लगाता है वो बाउंस हो जाता है । पैसे मांगने वाले लोगो को राठौर परिवार अपनी दुकान पर लगे बड़े बड़े नेताओं ओर अधिकारियों ( माननीय राष्ट्रपति मुख्यमंत्री ओर बड़े अधिकारी) के फोटो दिखाकर डराया जाता है । कई लोगो के साथ तो हाथापाई तक हो चुकी है लेकिन अवैध साम्राज्य के स्वम्भू शहंशाह पप्पू उर्फ प्रकाश राठौर के संरक्षण में महेंद्र उर्फ मुन्ना ये काम बेख़ौफ़ होकर कर रहा है । जिन बैंकों ने इन्हें कर्ज दिया था वे भी परेशान है । *तो अपना स्वीट्स परिवार को पैसे देंने वाले हो जाए सावधान….आपका पैसा भी डूब जाएगा….सबूत बतौर देखिए चेक चिट्टी*

Translate messageTurn off for: Hindi

Exit mobile version