Site icon अग्नि आलोक

 भरतपुर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

Share

भरतपुर, राजस्थान । धनगर गड़रिया बघेल समाज के सभी जाति बंधुओं, महिलाओं, वृद्धों व युवाओं ने मिलकर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन भरतपुर, राजस्थान मंे 17 मार्च को किया जिसमें प्रमुख रूप से धर्मेंद्र कुमार बघेल, जितेंद्र कुमार और समाज के गणमान्य लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर तथा गले मिलकर होली की हार्दिक बधाइयां दी। सभी ने मिलकर महान यौद्धा मल्हार राव होलकर तथा मातुश्री अहिल्या बाई होलकर के गगनभेदी जयकारे लगाये। साथ ही पारिवारिक एकता के द्वारा विश्व एकता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।  आगरा के पाल वल्र्ड टाइम्स वेबसाइट के ब्यूरो चीफ तथा हरि कमल दर्पण साप्ताहिक समाचार पत्र के प्रमुख प्रचारक श्री एन.एस. हिन्दवाल ने हरि कमल दर्पण तथा मोहन धारा समाचार पत्रों की प्रतियां सादर भेंट करके सभी को इसके सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया। 

Exit mobile version