किसानों ने अडानी – अम्बानी की ताकत को जनशक्ति एकजुट कर केंद्र सरकार को परास्त कर दिया
*किसानों की एकजुटता, शांतिपूर्ण आंदोलन तथा धैर्य के कारण जीत संभव हो सकी*
*15 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा भावी आंदोलन की घोषणा की जाएगी*

इंदौर। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में 378 दिन से चल रहे किसान आंदोलन के पहले चरण के समापन पर इंदौर के मालवा मिल चौराहे पर आज संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों की संयुक्त अभियान समिति ने जोरदार तरीके से सभाओं और प्रदर्शन किया सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न नेताओं ने कहा कि किसान आंदोलन की जीत का श्रेय 715 शहीद किसानों तथा उन लाखों किसानों को है, जिन्होंने 378 दिन तक लगातार सर्दी, गर्मी, बरसात झेलकर आंदोलन को कामयाब बनाया। इंटक के वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर यादव की अध्यक्षता में हुई सभा और प्रदर्शन का नेतृत्व सर्वश्री रामस्वरूप मंत्री अरुण चौहान,हरिओम सूर्यवंशी, रूद्रपाल यादव,कैलाश लिंबोदिया, सोनू शर्मा ,सोहनलाल शिंदे आदि ने किया । सभा व प्रदर्शन का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियन की संयुक्त अभियान समिति से जुड़े संगठनों अखिल भारतीय किसान सभा, किसान संघर्ष समिति ,अखिल भारतीय किसान मजदूर संगठन, आदिवासी एकता महासभा, किसान सभा (अजय भवन ),इंटक, एटक, सीटू, एसएमएस ,बैंकऑफिसर्स एसोसिएशन सहित विभिन्न संगठनों ने किया था ।
वक्ताओं ने कहा कि किसानों ने अडानी – अम्बानी की ताकत को जनशक्ति एकजुट कर केंद्र सरकार को परास्त कर दिया है ।अब कोई भी सरकार मनमाने तरीके से कानून जनता पर थोपने की हिंम्मत नही करेगी।आंदोलन की जीत किसानों की एकजुटता, शांतिपूर्ण आंदोलन तथा आंदोलनकारियों के धैर्य के कारण संभव हो सकी है । केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी का मुद्दा देश के हर किसान के जेहन में बना रहेगा तथा यह मुद्दा आगामी चुनाव में उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में प्रमुख सवाल बनकर उभरेगा।
सभा को पूर्व सांसद कल्याण जैन,श्याम सुन्दर यादव, रामस्वरूप मंत्री, अरुण चौहान, रूद्रपाल यादव , सोहनलाल शिंदे, कैलाश लिंबोदिया, ओमप्रकाश खटके, सुशीला यादव सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया । प्रदर्शनकारियों ने 2 घंटे तक मालवा मिल चौराहे पर जोरदार नारेबाजी की तथा शर्मा सहित अभी वापस लेने की मांग की । सभा के अंत में किसान आंदोलन में शहीद हुए सभी किसानों को श्रद्धांजलि दी गईप्रदर्शन में प्रमुख रूप से सर्वश्री हरनाम सिंह धारीवाल ,कैलाश कुशवाह, रमेश झाला, छेदीलाल यादव, मोहम्मद अली सिद्दीकी,नेहा लिम्बोदिया, राजू जरिया, राहुल निहोरे, रजनीश जैन, अकबर अहमद, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।