Site icon अग्नि आलोक

इंदौर एमवाय में मीडिया की NO एंट्री:कवरेज करने जा रहे मीडियाकर्मियों को धमका रहे गार्ड

Share

इंदौर

बच्चों के पैर चूहों के कुतर जाने की खबरों के बीच इंदौर एमवाय अस्पताल फिर अपनी लापरवाहियों को लेकर चर्चा में है। यहां पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथ सिक्युरिटी गार्ड ने न केवल अभद्रता की बल्कि धमकी भी दी गई। इसी दौरान कुछ मरीज के परिजन सामने आए और कहा कि गार्ड मारपीट भी कर चुके है।

मध्यप्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल महाराजा यशवंतराव (एमवाय) में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पहली मंजिल पर नर्सरी में भर्ती एक नवजात के पैर का अंगूठा और एड़ी चूहों ने कुतर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। भास्कर संवाददाता को बच्चों की नर्सरी में परिजन ने कहा यहां बहुत बड़े-बड़े चूहे हैं। इन्हें देखकर ही डर लगता है। इसी दौरान सिक्युरिटी गार्ड आ गए और अभद्रता करने लगे। यहां मौजूद मीडियाकर्मियो को गार्ड ने कवरेज से रोकते हुए धमकाया।

परिवार से कहा गया मीडिया से दूरी बनाने के लिए

घटना के बाद बच्चे के पिता किशन भाई मां अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उनकी पत्नी को सातवें माह में ही डिलीवरी हो गई थी। बच्चा 19 दिन से एमवायएच में भर्ती है। पत्नी प्रियंका रविवार रात तीन बजे नर्सरी में बच्चे को दूध पिलाने गई तो बेटे के पैर व एड़ी से खून निकल रहा था। नर्सिंग स्टाफ चेंजिंग रूम में दरवाजा बंद कर सोया था। पत्नी ने उन्हें सूचना दी तो बच्चे के पैर की ड्रेसिंग की। सोमवार सुबह सात बजे पत्नी ने मुझे भी सूचना दी। दोपहर में पत्नी ने बताया कि बेटे को एक्सरे के लिए ले गए हैं। एक्सरे में बच्चे के पैर का अंगूठा नहीं दिख रहा है। सोमवार देर रात जब बच्चे की मां उसे दूध पिलाने गई थी। तब उसने देखा कि बच्चे का अंगूठा चूहे ने खा लिया था। एड़ी में भी कुछ चोट थी जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने लीपा-पोती करते हुए बच्चे की ड्रेसिंग कर उन्हें मीडिया से दूरी बनाने के लिए कह दिया था।
सख्त कार्रवाई की जाएगी
अस्पताल प्रबंधन ने तीन सदस्यीय कमेटी बना दी है। एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर पीएस ठाकुर ने बताया कि मामला बहुत गम्भीर है। इसके लिए जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया से अभद्रता पर प्रबंधन मौन
मीडिया से अभद्रता पर एमवाय अस्पताल प्रबंधन मौन है। घटना के बाद परिसर में कई मीडियाकर्मी पहुंचे थे, जिन्होंने प्रबंधन पर सीधे तौर पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा क्या एमवाय अस्पताल के अंदर चलता है, जिस कारण से मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाती है। मीडिया के साथ इस तरह की अभद्रता आम बात हो गई है। जिस सिक्युरिटी ऑफिसर ने मीडिया से अभद्रता की थी उसका नाम गोलू बताया जा रहा है और कई बार वह भर्ती मरीज के परिजनों से भी मारपीट कर चुका है। मीडियाकर्मियों का यह भी आरोप था कि सुरक्षा कार्ड यमराज की तरह गेट पर मुस्तैद रहते हैं। इस तरह की तानाशाही लंबे समय से चलती आ रही है लेकिन प्रबंधन अब तक मौन है।

एमवाय में सिक्युरिटी ऑफिसर जिसने मीडियकर्मियों को धमकाया।

एमवाय में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

Exit mobile version