Site icon अग्नि आलोक

इंदौर में गुजराती विधयकों ने कोर कमेटी की ली बैठक; कार्यकर्ताओं और पार्षदों से लिया फीडबैक

Share

इंदौर

भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। इसी कड़ी में 9 विधानसभा सीटों पर जिताऊ और टिकाऊ के फॉर्मूले की रणनीति के मामले में गुजरात के विधायक इंदौर पहुंचे हैं।

इसके साथ इन विधायकों ने 9 विधानसभा सीटों पर कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का मिजाज जानने के लिए कोर कमेटी की बैठकें शुरू कर दी है। गुजरात के विधायक कौशिक जैन का विधानसभा 4 में भाजपाइयों ने हार पहनाकर तिलक लाकर और ढोल धमाके के साथ अगवानी की।

गुजरात के विधायक ने विधानसभा के पार्षदों व कार्यकर्ताओं से सीट को लेकर स्थिति जानी।

अहमदाबाद विधायक कंचन बेन को मिला विधानसभा 3 का प्रभार

शनिवार रात को सबसे पहले विधायक हार्दिक पटेल इंदौर आए। उन्हें पहले विधानसभा 5 का प्रभार दिया गया था लेकिन फिर सांवेर दिया गया। इसके बाद अन्य विधायकों का आने का सिलसिला शुरू हो गया। विधानसभा 3 के लिए अहमदाबाद से विधायक कंचन बेन इंदौर पहुंची।

विधायक हार्दिक पटेल की भाजपाइयों ने हार पहनाकर अगवानी की।

उन्होंने सरोवर पोर्टिको होटल में विश्राम किया और विधानसभा के पार्षदों व कार्यकर्ताओं से सीट को लेकर स्थिति जानी। इसके साथ ही चुनाव की तैयारियों, संभावित प्रत्याशियों सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी जुटाई और फीडबैक लिया। इसके बाद वे पितृ पर्वत पहुंचे।

सूरत के विधायक संदीप देसाई ने इंदौर विधानसभा 5 के कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

सूरत के विधायक संदीप देसाई को मिली विधानसभा 5 की जिम्मेदारी

विधानसभा 5 के लिए सूरत के विधायक संदीप देसाई इंदौर पहुंचे। उन्होंने बरसाना गार्डन के पास स्थित एक होटल में बैठक ली। इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र के कुछ पार्षद थे जबकि कुछ ग्वालियर गए हुए हैं। देसाई ने यहां पार्षदों से बीते सालों के विधानसभा चुनावों में इस सीट की स्थिति को लेकर जानकारी जुटाई। इसके साथ ही जिन क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति कमजोर है उसके कारण तलाशे।

विधायक हार्दिक पटेल ने सांवेर विधानसभा में ली बैठक।

नए सदस्य बनाने का फार्मूला

इसी तरह विधानसभा 1, 2, 4 सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सीटों के लिए भी अलग-अलग विधायकों ने बैठकें लेना शुरू कर दी है। इन विधायकों ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार मतदाताओं तक पहुंचाने पर जोर दिया। इसके साथ ही पार्टी के नए सदस्य बनाने फार्मूलों के बारे में बताया। कल इनमें से कुछ विधायक खजराना गणेश मंदिर जाएंगे।

बैठक में पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता और पार्षद।

गृह मंत्री अमित शाह को देंगे फीडबैक

​​​​​​​ये सभी एक हफ्ते रोज अलग-अलग बैठकें लेंगे और गृह मंत्री अमित शाह को फीडबैक देंगे। इनकी रिपोर्ट के आधार पर न केवल टिकट तय होगा, बल्कि यह भी तय होगा कि उस विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कैसे लड़ना है। ये विधायक अपनी रिपोर्ट में यह भी बताएंगे की इंदौर के किस नेता की जमीन मजबूत है और कहां पार्टी संकट में है। चुनाव की तैयारियों के लिए गुजरात के विधायकों के इंदौर में आने के बाद चुनाव सरगर्मी बढ़ गई है।

Exit mobile version