ग्वालियर. शहर के एक मंदिर में मंगलवार को हिंदूवादी संगठनों और CSP हिना खान के बीच विवाद देखने को मिला. रक्षक मोर्चा और एडवोकेट अनिल मिश्रा मंदिर में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे. प्रशासन ने धारा 163 लागू कर स्थिति को नियंत्रित किया. अनिल मिश्रा ने CSP हिना से कहा कि मुझे रोकना गलत है और नारे लगाएं, क्योंकि यह सनातन धर्म का विरोध नहीं है. CSP हिना ने जवाब दिया, “ये सनातन का विरोध नहीं है, राम सबके हैं. जय जय श्रीराम, जय श्रीराम.” घटना ने मंदिर और धार्मिक अधिकारों पर चर्चा को फिर से गर्म कर दिया है. महिला पुलिस अफसर ने प्रदर्शनकारियों की बोलती बंद कर दी. इस घटना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल, शहर के एक मंदिर में मंगलवार को धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के बीच विवाद देखने को मिला. CSP हिना खान और हिंदूवादी संगठनों के बीच तनाव बढ़ गया, जब रक्षक मोर्चा और एडवोकेट अनिल मिश्रा मंदिर में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे. प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए धारा 163 लागू की है. इस बीच अनिल मिश्रा ने CSP हिना से कहा, “रोकना गलत है. यह सनातन धर्म का विरोध है, जय श्रीराम के नारे लगाएं.” इस पर CSP हिना ने प्रतिक्रिया दी, “ये सनातन का विरोध नहीं है. राम सबके हैं. जय जय श्रीराम, जय श्रीराम.” इस विवाद ने स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर काफी चर्चा पैदा की है. कई लोग इस घटना को धार्मिक अधिकार और मंदिर प्रवेश की आज़ादी के नजरिए से देख रहे हैं. प्रशासन ने मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि स्थिति शांत बनी रहे.
बिना प्रशासन के अनुमति के गतिविधियां ना हो, शांति-कानून व्यवस्था बनी रहे
स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मंदिर में किसी भी प्रकार की गतिविधि के लिए पहले प्रशासनिक अनुमति ली जाए और सभी पक्षों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया गया है. न्यूज18 से चर्चा में सीएसपी हिना खान ने कहा कि ग्वालियर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है और हम उसके प्रति सजग हैं. प्रदर्शनकारियों का अपना पक्ष था, लेकिन वहां जब व्यवस्था बनाई गई है तो उसका पालन करना ही होगा. उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन और अन्य पहलुओं का ध्यान रखना सबकी जिम्मेदारी है और जो लोग भी वहां थे, उनसे कहा गया कि आप अनुमति लेकर ही कोई आयोजन करें. बिना अनुमति के आयोजन नहीं होगा. शहर के लोगों के जीवन पर असर पड़े, शहर की शांति पर कोई आशंका हो, ऐसा नहीं होने दिया जाएगा.

