Site icon अग्नि आलोक

*आधा भारत लू की चपेट में, बाड़मेर में पारा 47 के पार*

Share

उत्तर-पश्चिम और मध्य में मई-जून जैसी गर्मी, आज से इन राज्यों में बदलेगा मौसम!

नई दिल्ली । इस साल देश में मानसून सामान्य रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट में एक अनुमान के मुताबिक, 80 फीसदी से ज्यादा संभावना है कि मानसून सामान्य या उससे ज्यादा रहेगा। देश के उत्तरी-पश्चिमी राज्यों में अप्रैल के पहले हफ्ते से ही लू चलने लगी है। दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, और पंजाब के कई हिस्से हीटवेव की चपेट में हैं। मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज यानी बुधवार को हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।देश के कई हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में लू और गर्म हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली सहित 8 राज्यों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटे तक तापमान और बढ़ने के आसार हैं, वहीं कुछ राज्यों में बारिश से आंशिक राहत की उम्मीद जताई गई है.
15 साल बाद दिल्ली में अप्रैल में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। कई इलाकों में हीटवेव के हालात बने हैं। इससे पहले 2011 में यह स्थितियां बनी थीं। राजस्थान के बाड़मेर में मंगलवार को टेम्परेचर 47 डिग्री रहा। 10 साल बाद अप्रैल में बाड़मेर का पारा 47 डिग्री पहुंच गया। जैसलमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में तेज गर्मी पड़ रही है।
आईएमडी के मुताबिक देश के कुछ हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन ये प्रभाव केवल पूर्वी राज्य और दक्षिण भारत तक ही सीमित रहा।
त्रिपुरा, असम और मेघालय में 8 से10 अप्रैल के बीच भारी बारिश का अलर्ट है। केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में अगले 3 दिन तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भी 9 से 11 अप्रैल तक बारिश और ओले गिरे की संभावना है। अगले 2 दिन तक राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और गुजरात में 2 से 4 डिग्री का तापमान बढ़ सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते बिहार, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। केरल, महाराष्ट्र, गोवा और तटीय तमिलनाडु में उमस परेशान करेगी। बंगाल की खाड़ी में बनते लो प्रेशर से 11 अप्रैल के बाद पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

 तापमान 41 डिग्री के पार

राजधानी दिल्ली में पारा 40-41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. सामान्य से 4 से 6 डिग्री अधिक है. बीते 24 घंटों में यहां न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने आज भी गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं जताई है, हालांकि शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना है जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है. इसके अलावा यूपी के कुछ शहरों में बारिश की आशंका जताई है.

आग बरसा रही गर्मी

इन राज्यों में जारी है हीटवेव अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, गोवा और महाराष्ट्र में गर्म हवाएं और लू चलने की स्थिति बनी रहेगी. वहीं कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट भी है.
दक्षिण और पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. जिन राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है. तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश शामिल है.

बिहार के इन 8 जिलों में भारी वर्षा की संभावना

किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. वहीं, पटना, मधेपुरा, जमुई, खगड़िया, जहानाबाद और बांका सहित राज्य के अन्य भागों में भी वज्रपात और मेघगर्जन के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है. वहीं राज्य के 8 जिलों में भारी वर्ष की संभावना जताई गई है.

Exit mobile version