Site icon अग्नि आलोक

शिकायत का पक्ष जानने पहुंचे पत्रकार से किया अभद्र व्यवहार साथ ही दी गई जान से मारने की धमकी

Share

इंदौर जिले की देपालपुर तहसील में लगने वाली पंचायत चादेंर जहां के निवासी शालिग्राम पिता देव जी जाति कलोता द्वारा अनु विभागीय कार्यालय में सरपंच व सचिव पर 3-10- 2020 में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें पुजारी शालिग्राम द्वारा  सरपंच और सचिव पर आरोप लगाकर बताया गया था कि वृक्षारोपण और उसकी मजदूरी में शासन द्वारा मिलने वाली राशि को दोनों द्वारा हड़प कर लिया गया है साथ ही शिकायत दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया साथ ही कहा गया था कि हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता हमारी पहुंच ऊपर तक है इस शिकायत की जानकारी के जांच के विषय को लेकर पत्रकारों द्वारा जब सरपंच से संपर्क किया गया तो अपनी अनुउपस्थिति बता कर सरपंच द्वारा सचिव से जानकारी जानने की बात कही गई है। उक्त विषय को लेकर जब पत्रकार पंचायत चादेंर पहुंचे तो मौजूद सचिव ने पत्रकारों से अभद्र व्यवहार ही नहीं किया बल्कि जान से मारने की धमकी देते हुए सचिव का कहना है कि पत्रकारों की हैसियत नहीं है मेरे पंचायत में आने की मेरी पंचायत जो मर्जी में आए करूं ,घटना के तुरंत बाद ही पत्रकार के द्वारा देपालपुर थाना प्रभारी को इस बात की शिकायत लिखित रूप से की गई lपत्रकार के प्रति अभद्र व्यवहार को लेकर जनता की मानी जाए तो मंत्री के अपने भ्रष्टाचार के खुलासे होने का डर लगा रहता है, जिसके चलते वह पत्रकारों को देखते ही घबराहट महसूस करता हैl


देपालपुर से भूरा धाकड़ की रिपोर्ट

Exit mobile version