Site icon अग्नि आलोक

*क्या हिरेन जोशी की विदाई हो चुकी है?आख़िर माजरा क्या है?*

Share

क्या हिरेन जोशी की विदाई हो चुकी है? या फिर ये कोई सामान्य तबादला है? या कोई खास फेरबदल है? या फिर किसी तरह की प्रशासनिक एडजस्टमेंट? हिरेन जोशी को हटाया गया है, शिफ्ट किया गया है, साइडलाइन किया गया है, प्रमोशन दिया गया है, या 2047 के लिए होलोग्राफ़िक एआई पुश नोटिफिकेशन डिज़ाइन करने के लिए भेजा गया है. लेकिन हम ये ज़रूर जानते हैं: यूपीए-2 के आखिरी दौर के बाद से दिल्ली में इतनी गपशप नहीं हुई थी और हम सब जानते हैं कि वो कैसे हुई है. खैर सच्चाई जो भी हो, एक बात तो साफ़ है: एक ऐसा शख्स जिसने देश में समाचारों की सुर्खियों तक को ‘तय’ किया हो उसका खुद का जाना शायद वो सबसे बड़ी कहानी हो सकती है, जिसके बारे में कोई कभी लिखेगा ही नहीं. 

प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्र सरकार में 48 घंटों के भीतर हुए तीन बड़े इस्तीफों ने देशभर में हलचल मचा दी है. PMO के ताकतवर OSD हिरेन जोशी, लॉ कमीशन सदस्य हितेश जैन और प्रसार भारती चेयरमैन नवनीत सहगल की अचानक विदाई को लेकर सोशल मीडिया पर महादेव बेटिंग ऐप लिंक की चर्चा तेज है. कांग्रेस ने CBI जांच की मांग की है और सरकार की चुप्पी सवालों को और गहरा रही है. क्या यह प्रशासनिक बदलाव है या किसी बड़े खुलासे की आहट?

आधिकारिक तौर पर तो सब जगह चुप्पी है. यहां तक कि प्रधानमंत्री कार्यालय में भी. अब तो इसे ‘सेवा तीर्थ’ की संज्ञा दी गई है.. खैर, यहां सालों से ‘सेवा’ में लगे एक ‘बिग ब्रदर’ की विदाई हो गई. लेकिन हमें इस बात ने ज्यादा उदास किया कि इनके लिए ना कोई नोट, ना कोई अधिसूचना, यहां तक कि विदाई के वक्त कोई गुलदस्ता देने की भी ख़बर नहीं आई. जबकि यह शख्स बीते एक दशक से भी ज़्यादा वक्त से भारत भूमि के समाचार जगत को झिंझोड़े हुए था. कहीसुनी बातों की माने तो कभी यह ‘मीडिया मैनेज’ कर रहा था तो कभी उसे ‘धमका’ भी रहा था.  

उदाहरण के लिए, जैसा कि ओपन मैगज़ीन ने एक बार मजाकिया लहज़े में लिखा था कि, हिरेन जोशी सिर्फ़ मोदी के इकोसिस्टम का हिस्सा नहीं हैं – वे इस इकोसिस्टम का मदरबोर्ड हैं. मोदी के खासमखास हैं. वह व्यक्ति जो ना सिर्फ़ प्रधानमंत्री को डिजिटल पॉलिसी पर राय देता रहा बल्कि ‘नमो’ के रूप में प्रधानमंत्री के लिए डिजिटल स्पेस में एक नई तरह का फैनबेस बनाया. 

भीलवाड़ा से आने वाले पूर्व इंजीनियरिंग प्रोफ़ेसर, जोशी राजनीति के लिए तो नहीं बने थे. साल 2008 में मोदी के एक कार्यक्रम के दौरान एक तकनीकी गड़बड़ी को ठीक करने के बाद, उनकी एंट्री नाटकीय तरीके से किसी फिल्मी कहानी की तरह हुई. तब से, उनका गांधीनगर से दिल्ली तक आना और मोदी की ऑनलाइन छवि को आकार देते रहना चमत्कारिक है. साथ ही वो चुपचाप इस बात पर नज़र रखते रहे कि मीडिया में कौन ठीक से ‘लाइन पर चल’ रहा है और किसे थोड़ा ‘सही करने’ की ज़रूरत है.

2014 में जब मोदी पीएमओ में पहुंचे, तब तक जोशी उनके ठीक पीछे थे. 2019 तक, वे संयुक्त सचिव/ओएसडी (संचार एवं आईटी) के पद तक पहुंच गए थे. जिसका लुटियंस की भाषा में साफ मतलब है: संपादक, मालिक, मंत्री, और यहां तक कि भाजपा के अपने सोशल मीडिया वॉरियर भी उनकी निगाह में चढ़ने से बचते हैं.  

व्यक्तिगत रूप से नरम लहजे वाले, असलियत में ‘सर्वव्यापी’, जोशी को लंबे समय से पीएम की “आंख और कान” कहा जाता रहा है. कहा तो यहां तक जाता है कि मीडिया को भेजे जाने वाले संदेशों, उसकी निगरानी, और कौन क्या पूछेगा, इस सब के पीछे एक ही शख्स हैं जोशी,  

ऐसे में साफ है कि ये कोई “सामान्य तबादला” तो नहीं है. कम से कम दिल्ली के राजनीतिक और मीडिया जगत के गलियारों से वाकिफ लोग ये अच्छे से जानते हैं और उसे महसूस भी कर रहे हैं.  और लुटियंस जोन्स की गलियों में तो मानो अटकलबाजियों की बाढ़ ही आ गई है. जो बस किसी तरह पुख्ता होने का इंतजार कर रही हैं. 

आज कल जब सब कुछ व्हाट्सएप फ़ॉरवर्ड के दायरे में रहता है. वो जिसके जरिए हीरेज जोशी मीडिया के लिए प्राइम टाइम तक के मुद्दे सेट करते आए हैं. लेकिन हम उस बारे में कुछ नहीं कहेंगे.

हां, इस बीच पवन खेड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र जरूरी हो जाता है. जिन्होंने इन अटकलबाजियों को और पुख्ता कर दिया. उन्होंने जोशी के व्यावसायिक संबंधों, विदेशी संबंधों और ‘कथित तबादले’ के बारे में पारदर्शिता की मांग करके इस अफवाह को आधिकारिक तौर पर ‘खबर’ बना दिया.

खेड़ा ने कहा कि जोशी कोई छोटा नाम नहीं है. “वह पीएमओ में सबसे शक्तिशाली व्यक्ति हैं जिन्होंने इस देश में लोकतंत्र की हत्या करने और आप (मीडिया) का गला घोंटने का बहुत काम किया है.” उफ़!

उन्होंने आगे कहा: “देश को यह जानने का पूरा हक़ है कि बिजनेस में उनके साझेदार कौन हैं. पीएमओ में बैठकर हीरेन जोशी क्या धंधा कर रहे थे, यह भी देश को जानने का हक़ है.”

लेकिन हमारे पास पूछने के लिए और भी ज्यादा ज़रूरी सवाल है. अगर जोशी नहीं होंगे तो फिर टीवी चैनलों की ‘स्क्रिप्ट’ कौन लिखेगा?

अगर हीरेन जोशी बाहर गए, तो पीएमओ का मीडिया कमांड सेंटर कौन संभालेगा? रात 9 बजे की बहस मुद्दा कौन तय करेगा? “जॉर्ज सोरोस” को कोसने के लिए कौन कहेगा? कौन बताएगा कि आज खास विपक्षियों पर केंद्रित ‘देशद्रोही प्रोग्राम’ होगा? एंकरों को चर्चा के मुद्दे कौन व्हाट्सएप करेगा? बेशर्मों की वो लिस्ट कौन तैयार करेगा, जिसमें उन लोगों को चिन्हित किया जाएगा जिन्होंने सत्ता को जवाबदेह ठहराने जैसा ‘घिनौना’ काम करने की हिम्मत की.

इस सबके बीच, नोएडा फिल्म सिटी के न्यूज़रूम्स से लेकर हर ओर सन्नाटा पसरा है.. उनके सामने अस्तित्व बचाने का संकट आ खड़ा हुआ है.

एक सीनियर लीडर ने इस बीच एक एंकर से जो कहा वो हमें पता चला.. उन्होंने कहा, “अरे मैडम, एंकर परेशान हैं. उनके हिरेन भाई चले गए. अब उनको खुद स्टोरी ढूंढनी पड़ेगी.”

ज़रा कल्पना कीजिए, स्टोरीज़ ढूंढ़नी पड़ेंगी? सूत्रों को फ़ोन करना होगा? पत्रकारिता?? ये सब एक प्राइमटाइम एंकर का सबसे बड़ा डरावना सपना है.. जो अब हकीकत बनेगा? 

हमें नहीं पता कि हिरेन जोशी को हटाया गया है, शिफ्ट किया गया है, साइडलाइन किया गया है, प्रमोशन दिया गया है, या 2047 के लिए होलोग्राफ़िक एआई पुश नोटिफिकेशन डिज़ाइन करने के लिए भेजा गया है. लेकिन हम ये ज़रूर जानते हैं: यूपीए-2 के आखिरी दौर के बाद से दिल्ली में इतनी गपशप नहीं हुई थी और हम सब जानते हैं कि वो कैसे हुई है. खैर सच्चाई जो भी हो, एक बात तो साफ़ है: एक ऐसा शख्स जिसने देश में समाचारों की सुर्खियों तक को ‘तय’ किया हो उसका खुद का जाना शायद वो सबसे बड़ी कहानी हो सकती है, जिसके बारे में कोई कभी लिखेगा ही नहीं. 

पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था कि पीएमओ के सबसे ताकतवर और प्रभावशाली चेहरों में से एक, हिरेन जोशी जिन्हें दिल्ली से लेकर मीडिया हाउसों तक “PM Modi का सबसे गोपनीय मैन” कहा जाता था. अचानक चुपचाप इस्तीफा देकर गायब हो जाएं. उनके साथ ही लॉ कमीशन के सदस्य हितेश जैन और प्रसार भारती के चेयरमैन नवनीत सहगल का पद छोड़ देना सिर्फ प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि एक ऐसे भूकंप की शुरुआत जैसा लग रहा है जिसकी गड़गड़ाहट अभी दबाई जा रही है,

लेकिन असर दूर तक जाएगा. विज्ञापन देश में 48 घंटों के भीतर हुई इन तीन ‘बड़ी विदाइयों’ ने सोशल मीडिया पर तूफ़ान ला दिया है. ट्विटर (X) से लेकर व्हाट्सएप ग्रुपों तक एक ही चर्चा है कि क्या यह सब महादेव बेटिंग ऐप के पैसे, गठजोड़ और विदेशी नेटवर्क का नतीजा है? क्या सरकार PMO के भीतर किसी “सिस्टम क्लीनिंग” की प्रक्रिया में लगी है? या फिर किसी बड़े खुलासे की आहट मिलने पर इन हस्तियों को चुपचाप हटाया गया है?

कांग्रेस ने उठाए सवाल इसे लेकर कांग्रेस ने भी सवाल उठाए हैं कि आखिर इन लोगों ने अचानक इस्तीफा क्यों दे दिया. पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इसकी CBI जांच हो, हिरेन जोशी के अमेरिकी पार्टनर कौन? कितना पैसा आया? सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि ये सब महादेव बैटिंग ऐप की वजह से हुआ. साथ ही सोशल मीडिया पर #MahadevBettingScam #HirenJoshi ट्रेंड कर रहा है.

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री के बेहद करीबी रहे OSD हीरन जोशी जिनके इशारों पर मीडिया ताथैया करता रहा, उन्हें एकदम से हटा दिया जाता है. प्रसार भारती के चेयरमैन नवनीत सहगल का एकाएक इस्तीफा हो जाता है. सुनने में आ रहा है- आने वाले दिनों में और इस्तीफे होंगे. लेकिन वो क्या चीज़ है जिसपर लीपापोती की जा रही है? भ्रष्टाचार की बातें सामने आ रहीं हैं – क्या इस देश को सच जानने का हक़ नहीं है? प्रधानमंत्री कार्यालय में कुछ तो गड़बड़ है!

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस ने क्या कहा?

कांग्रेस ने इसे सीधे-सीधे ‘PMO का काला सच’ बताया है. पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हिरेन जोशी कौन सा बिज़नेस कर रहे थे? कौन सी बेटिंग ऐप? कौन से विदेशी पार्टनर? सरकार जवाब दे!” कांग्रेस का आरोप है कि PMO में बैठे लोग विदेशी नेटवर्क से डील कर रहे थे और इसे छिपाने के लिए अचानक इस्तीफे करवाए जा रहे हैं.

गिरफ़्तारी से बचकर भागे हिरेन जोशी

शीतल पी सिंह ने एक्स पर लिखा, “सोशल मीडिया पर वायरल दस्तावेज़ और चैट्स में दावा किया जा रहा है कि जोशी को दुबई से महादेव ऐप के मालिकों की तरफ से मोटी रकम मिलती थी. विदेशी डील्स, चैनल मैनेजमेंट और ‘नैरेटिव सेटिंग’ के बदले कमीशन! गिरफ्तारी से बचाने के लिए अचानक अश्विनी वैष्णव को इस्तीफा सौंपकर भाग गए है.साथ ही उन्होंने लिखा, “सोशल मीडिया पर अफवाह है कि लॉ कमीशन के ज़रिए बेटिंग कानूनों में ढील दिलाने की कोशिश की और उनका बंगला खाली करवाया गया.” साथ ही नवनीत सहगल को लेकर उन्होंने लिखा, “यूपी के हर मुख्यमंत्री के प्रिय रहे सहगल पर भी उंगली उठ रही हैं पर स्पष्ट नहीं हो रहा है कि इनकी इस सब में क्या भूमिका थी.” लोग पूछ रहे हैं कि PMO में बैठा शख्स अगर बेटिंग माफिया का हिस्सा था तो देश की सुरक्षा का क्या? 50,000 करोड़ का काला धंधा और टीवी चैनल्स खामोश क्यों?

Exit mobile version