मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के द्वारा प्रतिदिन एक पौधा लगाने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत गत दिनों मुख्यमंत्री जी ने एक आम का पौधा लगाया है । आप ही देखिए लगाए जाने वाला पौधा और काटे जाने वाले पेड़ो में अंतर ।अब सबसे बड़ा प्रश्न यही है कैसे बचेगी हरियाली और कैसे बचेगा पर्यावरण ?
बुरहानपुर के प्रसिद्ध रोकडिया हनुमान मंदिर के पीछे अंधाधुन पेड़ों की कटाई अवैध रूप से की जा रही थी जिसकी सूचना मिलते ही SDM तहसीलदार सहित पटवारीयो का दंल पहुंचा । पटवारियों के द्वारा इसकी जांच कर पंचनामा बनाकर जांच शुरू कर दी है । देखना यह है कि वह पेड़ काटने की अनुमति किसने दी है । पूरे देश में ऑक्सीजन की मारामारी चल रही है । ऑक्सीजन ना मिलने के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है । देशभर में मौतों का कोहराम मचा हुआ है। और बुरहानपुर के रोकडिया हनुमान के बाजू में अंधाधुन हरे भरे पेड़ों को बेरहमी से काट दिया गया । इस घटना को देखकर बुरहानपुर के अनुविभागीय अधिकारी काशीराम बडोले ने भी अंदाजा यह लगाया है कि लगभग 40 से 50 पेड़ों को बिना अनुमति से काटा गया है । उन्होंने यह बताया कि यदि बिना अनुमति से पेड़ काटे गए हैं तो एक पेड़ पर ₹50000 जुर्माना लगाने का प्रावधान है । आम , इमली , बेरी , बबूल , नीम सहित कई अन्य पेड़ों की कटाई कर दी गई । इतना ही नहीं इतने सारे पेड़ कटने से बुरहानपुर शहर में हड़कंप मचा हुआ है , जिसके कारण इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बवाल मचा हुआ है।
*इनका क्या कहना है :-*
खेत मालिक उद्योगपति सैयद फरीद सेठ – मेरे संज्ञान में मीडिया के माध्यम से यह बात आई है और मैंने यह खेत 2 साल के लिए मुनाफे से दिया हूं । यदि ऐसी घटना हुई है तो मैंने जिस को किराए से खेत दिया है उस से बात करता हूं । यदि ऐसी बात है तो दोषियों पर कार्यवाही करवाउंगा।
*इनका क्या कहना है :-*
प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ आनंद दीक्षित के द्वारा बताया गया कि मौका स्थल पर SDM , तहसीलदार, पटवारी सहित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद है और उनके द्वारा निरीक्षण किया गया है । अब देखना यह है कि इस मामले में किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है यह तो आने वाला समय बताएगा ?

